{"_id":"630e7d22ee12293c1a057490","slug":"sanitary-pad-vending-machines-will-be-provided-in-pu-girls-hostels-digvijay-chandigarh-news-pkl460903169","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू गर्ल्स हॉस्टलों में इनसो मुहैया करवाएगी सैनेटरी पैड वेंडिंग मशीन : दिग्विजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू गर्ल्स हॉस्टलों में इनसो मुहैया करवाएगी सैनेटरी पैड वेंडिंग मशीन : दिग्विजय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। राजस्थान छात्र संघ चुनाव के बाद अब इनसो पंजाब यूनिवर्सिटी व चंडीगढ़ के सभी कॉलेजों में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। आगामी छात्र संघ चुनाव को लेकर जेजेपी प्रधान महासचिव और इनसो के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने पीयू और कॉलेजों की टीम के साथ सोमवार दोपहर को कार्यालय में बैठक की। इस दौरान इनसो ने पीयू के सभी गर्ल्स हॉस्टलों में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगवाने की घोषणा की है।
इस दौरान पीयू और कॉलेजों की छात्र राजनीति में लड़कियों की सक्रिय भागीदारी पर चर्चा की गई। लड़कियों को छात्र राजनीति में आगे आने के लिए प्रेरित करने के साथ उनके मुद्दों पर मुख्य फोकस के लिए कहा गया। इसके साथ ही पीयू और कॉलेजों में इनसो अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ेगी। इस दौरान पीयू में इनसो के गर्ल्स विंग के पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई।
इस मौके पर इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल, जेजेपी प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह, इनसो राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल घणघस, इनसो नेता अनिल ढुल, गौतम नैन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वाति टिवाना, इनसो राष्ट्रीय सचिव मुनीष चौधरी, इनसो चंडीगढ़ अध्यक्ष विनीत सहरावत, चंडीगढ़ प्रभारी सोमबीर सिंह, चेयरमैन आशीष नेहरा, इनसो पीयू इकाई अध्यक्ष पुनीत सिंह मसीता, सुनील कादियान, रोहित चौधरी, अमन मलिक, विकास मलिक, पंकज पंवार, जतिन सैनी इत्यादि मौजूद रहे।