Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arya Samaj annual festival begins with a yajna and devotional songs (bhajans)

Chandigarh News: आर्यसमाज के वार्षिकोत्सव का यज्ञ और भजनों से आगाज

Fri, 20 Nov 2026 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Arya Samaj annual festival begins with a yajna and devotional songs (bhajans)
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंडीगढ़। आर्यसमाज सेक्टर-7बी में चार दिवसीय वार्षिकोत्सव का शुभारंभ वीरवार को यजुर्वेद परायण यज्ञ, भजन और वैदिक प्रवचनों के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां डालकर विश्व कल्याण, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। सहारनपुर से आए भजनोपदेशक पं. अभिषेक आर्य ने ‘ओम नाम गाए जा रे’ और ‘आर्यों ने हलचल मचा दी’ जैसे भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर किया। इसके बाद वैदिक विद्वान आचार्य डॉ. रणवीर शास्त्री ने ‘ईश्वर से प्रार्थना कैसे की जाए’ विषय पर प्रवचन दिया। उन्होंने कहा कि प्रार्थना केवल शब्दों का उच्चारण नहीं, बल्कि आत्मचिंतन, सद्कर्म और पुरुषार्थ से जुड़ी प्रक्रिया है। सदाचार, परिश्रम और नैतिक मूल्यों से ही प्रार्थना सार्थक होती है। आर्यसमाज अध्यक्ष रविंद्र तलवाड़ ने बताया कि वार्षिकोत्सव 22 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान सुबह-शाम भजन, वैदिक प्रवचन और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। उन्होंने शहरवासियों से शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed