फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sangrur MP Simranjit Singh Mann raised demand for Khalistan

Haryana: सिमरनजीत मान ने उठाई खालिस्तान की मांग, कहा- इससे दक्षिण एशिया में कभी परमाणु युद्ध नहीं होगा

Thu, 14 Jul 2022 09:53 PM IST
ajay kumar डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 14 Jul 2022 09:53 PM IST
सार

सिमरनजीत सिंह मान का जन्म साल 1945 में शिमला में हुआ था। चंडीगढ़ के सरकारी कॉलेज से स्नातक करने के बाद 1967 में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) ज्वाइन की थी। 77 साल के सिमरनजीत सिंह मान ने हाल में संगरूर लोकसभा सीट से उपचुनाव जीता है।

विज्ञापन
Sangrur MP Simranjit Singh Mann raised demand for Khalistan
सिमरनजीत सिंह मान। - फोटो : एएनआई

विस्तार

संगरूर से सांसद और शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान ने खालिस्तान की मांग की है। उन्होंने इसका फायदा तक बताया। सिमरनजीत सिंह मान ने ऐसा बयान पहली बार नहीं दिया है। वह खालिस्तान समर्थक हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि सबसे पहले, उन्हें (भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार) जवाब देना चाहिए कि वे भारत को बरकरार रख सकते हैं या नहीं। अगर ये अपनी धरती को चीन और पाकिस्तान को दे रहे हैं, यदि खालिस्तान को मंजूरी दे देंगे तो यह परमाणु सक्षम भारत, पाकिस्तान और चीन के बीच खालिस्तान एक बफर राज्य बन जाएगा और इसके कारण दक्षिण एशिया में कभी परमाणु युद्ध नहीं होगा।

विज्ञापन


हरियाणा सीएम पर साधा निशाना 
सिमरनजीत सिंह मान ने करनाल में कहा कि जनता को शर्म आनी चाहिए कि हरियाणवी की जगह एक पंजाबी को हरियाणा का सीएम बनाया गया है और आप पर शासन कर रहा है। गैंगस्टर हरियाणा के हैं पंजाब के नहीं।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ऑपरेशन ब्लू स्टार के विरोध में छोड़ी थी IPS की नौकरी
सिमरनजीत सिंह मान का जन्म साल 1945 में शिमला में हुआ था। चंडीगढ़ के सरकारी कॉलेज से स्नातक करने के बाद 1967 में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में शामिल हुए। इस दौरान वे पुलिस अधीक्षक (सतर्कता), एसपी (मुख्यालय), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) फिरोजपुर, एसएसपी फरीदकोट और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के ग्रुप कमांडेट सहित विभिन्न पदों पर रहे। वे पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साढ़ू हैं। उन्होंने 18 जून 1984 को ऑपरेशन ब्लू स्टार के विरोध में नौकरी छोड़ दी थी। मान खालिस्तान के समर्थक हैं और विभिन्न मंचों पर सिखों और अल्पसंख्यकों के मुद्दों को उठाते रहे हैं। उनके पिता लेफ्टिनेंट कर्नल जोगिंदर सिंह मान विधानसभा स्पीकर रह चुके थे।

77 साल के सिमरनजीत सिंह मान ने हाल में संगरूर लोकसभा सीट से उपचुनाव जीता है। संगरूर लोकसभा सीट पर आप का दबदबा रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान 2014 और 2019 में इसी सीट से सांसद चुने गए थे। वह इसी लोकसभा क्षेत्र के धुरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। इसमें नौ विधानसभा सीटे हैं। साल 2022 में आप ने सभी विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। मुख्यमंत्री बनने के बाद मान ने यह सीट छोड़ दी थी। दो दशक बाद संसद लौटे 77 वर्षीय मान ने 23 साल बाद इस सीट पर जीत हासिल की है। वे साल 1989 में तरनतारन और 1999 में संगरूर से लोकसभा जीत चुके हैं। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed