{"_id":"5a7aa9d24f1c1b8d268b8c1b","slug":"sangrur-couple-suicide-in-house","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्नी संग फंदे पर झूलने से पहले युवक ने ऐसा सुसाइड नोट लिखा, सभी के होश उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी संग फंदे पर झूलने से पहले युवक ने ऐसा सुसाइड नोट लिखा, सभी के होश उड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब)
Updated Thu, 08 Feb 2018 09:28 AM IST
विज्ञापन
संगरूर में दंपति ने की सुसाइड
लव मैरिज के 10 महीने बाद ही पत्नी के साथ युवक फंदे पर झूल गया। इससे पहले उसने ऐसा सुसाइड नोट लिखा, जिसे पढ़कर सभी के होश उड़ गए। घटना पंजाब के संगरूर की है। गांव मंगवाल में दंपती ने फंदा लगा जान दे दी। दोनों ने 10 महीने पहले ही लवमैरिज की थी।
सात महीने से परिवार से अलग गांव में किराए पर रह रहे थे। सुसाइड नोट में दोनों ने मर्जी से खुदकुशी करने की बात लिखी है। इकट्ठे ही संस्कार की इच्छा जताई है। पहचान गांव मसानी के कमलजीत सिंह उर्फ मिंटा (24) और शेखूपुरा बस्ती की हीना (22) के रूप में हुई है।
कमलजीत सिंह डेंटिंग-पेंटिंग का काम करता था। इसके लिए रोज संगरूर आता था। मंगलवार को हीना के पिता पूर्व कांग्रेसी पार्षद जगविंदर काला ने बेटी को फोन किया तो किसी ने नहीं उठाया। जिस दुकान में कमलजीत जाता था, वह वहां गए तो पता चला कि वह मंगलवार को नहीं आया।

Trending Videos
पंखे से लटके हुए थे दोनों
युवक ने लगाई फांसी
- फोटो : फाइल फोटो
किसी अनहोनी की आशंका से जगविंदर काला गांव मंगवाल पहुंचे। पूर्व पार्षद काला ने बताया, जब वह बेटी के घर पहुंचे तो देखा कि गेट अंदर से बंद था। खटखटाने पर कोई जवाब नहीं आया। पड़ोसियों के घर से दीवार फांद कर घर में दाखिल हुए तो कमरे का दरवाजा भी बंद था।
उन्होंने गांव की सरपंच के पति लक्ष्मण सिंह को फोन किया तो गांव के गणमान्य लोग पहुंच गए। कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो देखा कि कमलजीत सिंह और हीना पंखे से लटक रहे थे। फिर पुलिस को सूचित किया।
इकट्ठे संस्कार की इच्छा जताई
सदर पुलिस स्टेशन की एसएचओ सुखदीप कौर ने बताया, सुसाइड नोट मिला है। जिसमें दोनों ने लिखा है कि वह अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहे हैं। इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। साथ ही इच्छा जाहिर की कि उन दोनों का इकट्ठे संस्कार किया जाए। पुलिस बुधवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिवार के बयान दर्ज करेगी।