फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sandhiya's seven-wicket haul helps Mizoram win the Women's Under-23 ODI trophy

Chandigarh News: संधिया के सात विकेटों के दम पर मिजोरम ने जीती महिला अंडर-23 वनडे ट्रॉफी

Sat, 14 Mar 2026 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Sandhiya's seven-wicket haul helps Mizoram win the Women's Under-23 ODI trophy
चंडीगढ़। संधिया की शानदार गेंदबाजी के दम पर मिजोरम ने सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए महिला अंडर-23 वनडे ट्रॉफी के फाइनल में सिक्किम को 81 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए सिक्किम की टीम मिजोरम को 50 ओवर में 166 रन पर रोकने में सफल रही। मिजोरम की ओर से कप्तान मामी ने 38 रन की संयमित पारी खेलकर टीम को संभाला, जबकि कैरी ने 21 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। सिक्किम की तरफ से गेंदबाजी में दीक्षा ने 23 रन देकर 4 विकेट और दिकचा ने 18 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

मुकाबले में 167 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिक्किम की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। पूरी टीम 29 ओवर में सिर्फ 85 रन पर सिमट गई। सिक्किम की ओर से नंदिका ने 28 रन बनाकर सबसे अधिक स्कोर किया, जबकि युडेन ने 12 रन का योगदान दिया। मुकाबले की हीरो संधिया रहीं। उन्होंने 9 ओवर में सिर्फ 11 रन देकर 7 विकेट झटके और सिक्किम की बल्लेबाजी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed