{"_id":"5f9450338ebc3e9bf3041e39","slug":"sandhi-puja-at-bang-bhawan-and-kalibari-chandigarh-news-pkl3920085104","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंग भवन और कालीबाड़ी में संधि पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंग भवन और कालीबाड़ी में संधि पूजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। महाष्टमी पर कालीबाड़ी और सेक्टर-35 के बंग भवन में शनिवार को भक्तों ने मां दुर्गा के दर्शन किए। इस दौरान सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। महिलाओं ने भी शंख बजाकर मां को मनाया। इस दौरान विशेष रूप से संधि पूजा की गई। कालीबाड़ी में सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक, शाम में साढ़े चार से शाम छह बजे तक और बंग भवन में सुबह साढ़े छह बजे से दो बजे तक ही भक्त दर्शन कर पाए।
कालीबाड़ी के सचिव राजेश राय ने बताया कि संधि पूजा के साथ पूजा पंडाल में चंडीपाठ भी किया गया। इस दौरान पुष्पांजलि अर्पित की गई। बंगिया सांस्कृतिक सम्मिलनी के प्रधान अशोक डे सरकार, सचिव दिव्येंदु दास ने बताया कि सरकारी निर्देशों का पालन किया जा रहा है।
बंगिया सांस्कृतिक सम्म्लिनी के सांस्कृतिक सचिव अनिंदु दास और सांस्कृतिक संयोजक भवानी पाल ने बताया कि पूजा में संधि पूजा का बहुत ही महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इसी समय में मां ने महिषासुर का वध किया था। उन्होंने कहा कि संधि पूजा से मन में आसुरी शक्ति को समाप्त किया जाता है।