फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sand, drain, team, attack

रेत निकासी करवाने गई टीम पर हमला

Tue, 09 Dec 2014 10:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मोगा
ब्यूरो, अमर उजाला/मोगा Updated Tue, 09 Dec 2014 10:02 PM IST
विज्ञापन
गांव अरमान वाला में नई नीति के अंतर्गत रेत की निकासी का काम शुरू करने गए पंजाब लघु उद्योग निर्यात निगम अधिकारियों पर रेत माफिया ने हथियारों और रॉड से धावा बोल दिया। थाना धर्मकोट में निगम अधिकारी की शिकायत पर 250 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन



मामले की जांच कर रहे एएसआई बलबीर सिंह ने बताया कि पंजाब लघु उद्योग निर्यात निगम अधिकारी दविंदरपाल सिंह ने पुलिस को शिकायत की थी कि वह सतलुज दरिया के बीच वाले गांव अरमान वाला में नई नीति के अंतर्गत रेत की निकासी का काम शुरू करने गए थे। इस मौके पर उनके साथ एक निजी कंपनी के सुरक्षा कर्मचारियों के अलावा निगम का अमला भी था। पुलिस के मुताबिक निगम अधिकारी सतलुज दरिया में जमीन की निशानदेही कर सीमेंट के पोल लगा रहे थे और ट्रक में सामान पड़ा था।
विज्ञापन



इस दौरान सतलुज दरिया के पास जालंधर में पड़ते गांव जोधे, राजेवाल और टेडीवाल के करीब 250 पुरुष-महिलाओं ने अधिकारी पर हथियारों से हमला कर दिया। अधिकारियों ने भाग कर जान बचाई। इस दौरान हमलावरों ने निगम की तरफ से लाए टैंट, कुर्सियों, मेज और ट्रक में पड़ा सामान भी तोड़-फोड़ दिया। पुलिस ने 250 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यहां यह बताने योग्य है कि पंजाब सरकार की नई नीति के अंतर्गत सूबे में से रेत की समस्या के हल के लिए 40 खड्ढों में से रेत की निकासी का काम प्राइवेट ठेकेदारों की जगह पंजाब लघु उद्योग निर्यात निगम को देकर नोडल एजेंसी नामजद किया गया है। जिले के गांव संघेड़ा में 27 नवंबर को सरकारी तौर पर रेत की निकासी शुरू की गई थी और गांव अरमान वाला में भी रेत की निकासी का काम शुरू किया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed