{"_id":"6a07540023ee80f23f0bfd2a","slug":"samples-of-ethylene-packs-from-sector-26-mandi-sent-to-fssai-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1020726-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सेक्टर-26 मंडी से एथिलीन पैक के सैंपल एफएसएसएआई भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सेक्टर-26 मंडी से एथिलीन पैक के सैंपल एफएसएसएआई भेजा
विज्ञापन
चंडीगढ़। गर्मी के मौसम में बाजार में बढ़ी आम की आवक के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने वीरवार को सेक्टर-26 फल एवं सब्जी मंडी में जांच अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने आम पकाने में इस्तेमाल हो रहे रसायनों की जांच की और एथिलीन पैक के सैंपल एफएसएसएआई की गाइडलाइन के अनुसार परीक्षण के लिए भेजे। राहत की बात यह रही कि जांच के दौरान कहीं भी कैल्शियम कार्बाइड के इस्तेमाल के प्रमाण नहीं मिले।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंडी में दुकानों और गोदामों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने आम के सैंपल लेकर लैब जांच के लिए भेजे। जांच के दौरान सभी विक्रेता आम पकाने के लिए एथिलीन का उपयोग करते पाए गए, जिसे निर्धारित मानकों के तहत फल पकाने के लिए अनुमत माना जाता है। अधिकारियों ने बताया कि कैल्शियम कार्बाइड स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसानदायक होता है और इससे पकाए गए फल खाने से पेट दर्द, उल्टी, सिरदर्द और अन्य समस्याएं हो सकती हैं। विभाग ने विक्रेताओं को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने और प्रतिबंधित रसायनों का इस्तेमाल न करने के निर्देश दिए हैं।