{"_id":"57b765ae4f1c1b29156ec50f","slug":"samjhauta-blast-case-two-eye-witness-hostile","type":"story","status":"publish","title_hn":"समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट केस में NIA को बड़ा झटका, अब सुनवाई 29 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट केस में NIA को बड़ा झटका, अब सुनवाई 29 को
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
Updated Sat, 20 Aug 2016 09:06 AM IST
विज्ञापन
समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुचर्चित समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट मामले में शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान एनआईए को बड़ा झटका लगा। दो गवाह बयान से मुकर गए।
मामले की सुनवाई शुक्रवार को विशेष एनआईए कोर्ट एडिशनल जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुलाब सिंह की अदालत में हुई। सुनवाई के दौरान ब्लास्ट के मुख्य आरोपी स्वामी असीमानंद, लोकेश शर्मा, कमल चौहान एवं राजेंद्र चौधरी को पेश किया गया।
एनआईए कोर्ट में मध्य प्रदेश से गवाही देने के लिए कैलाश शर्मा, राकेश नागी पेश हुए। इन गवाहों ने अपने पहले दिए बयानों से पलट गए। इस मामले में अब तक कुल 171 गवाहों में से करीब दो दर्जन से भी ज्यादा गवाह एनआईए को अपने पहले के दिए बयानों से मुकर चुके हैं।
लगातार गवाहों के मुकरने से एनआईए का पक्ष कमजोर होता जा रहा है। वहीं मुख्य आरोपी असीमानंद व अन्य आरोपियों को राहत मिलती नजर आ रही है। मामले की अगली सुनवाई 29 अगस्त को होगी।