फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Samjhauta-blast-case-two-eye-witness-Hostile

समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट केस में NIA को बड़ा झटका, अब सुनवाई 29 को

Sat, 20 Aug 2016 09:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला Updated Sat, 20 Aug 2016 09:06 AM IST
विज्ञापन
Samjhauta-blast-case-two-eye-witness-Hostile
समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट - फोटो : Amar ujala
बहुचर्चित समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट मामले में शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान एनआईए को बड़ा झटका लगा। दो गवाह बयान से मुकर गए।
विज्ञापन


मामले की सुनवाई शुक्रवार को विशेष एनआईए कोर्ट एडिशनल जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुलाब सिंह की अदालत में हुई। सुनवाई के दौरान ब्लास्ट के मुख्य आरोपी स्वामी असीमानंद, लोकेश शर्मा, कमल चौहान एवं राजेंद्र चौधरी को पेश किया गया।

एनआईए कोर्ट में मध्य प्रदेश से गवाही देने के लिए कैलाश शर्मा, राकेश नागी पेश हुए। इन गवाहों ने अपने पहले दिए बयानों से पलट गए। इस मामले में अब तक कुल 171 गवाहों में से करीब दो दर्जन से भी ज्यादा गवाह एनआईए को अपने पहले के दिए बयानों से मुकर चुके हैं।
विज्ञापन


लगातार गवाहों के मुकरने से एनआईए का पक्ष कमजोर होता जा रहा है। वहीं मुख्य आरोपी असीमानंद व अन्य आरोपियों को राहत मिलती नजर आ रही है। मामले की अगली सुनवाई 29 अगस्त को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed