फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Salute to the courage of Manpreet Kaur, she also made 11-month-old daughter with her Corona Veer

मनप्रीत कौर के हौसले को सलाम, अपने साथ 11 माह की बिटिया को भी बनाया कोरोना वीर

Mon, 27 Apr 2020 01:30 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Salute to the courage of Manpreet Kaur, she also made 11-month-old daughter with her Corona Veer
कनाडा निवासी महिला को पीजीआई डायरेक्ट डॉ. जगतराम ने बधाई दी और बाहर तक छोड़ा - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। एक ओर जहां रविवार को शहर में कोरोना के छह नए मरीजों के मिलने से हड़कंप मचा रहा, वहीं, पीजीआई से एक राहत भरी खबर भी आई। पीजीआई में भर्ती कोरोना पॉजिटिव 11 माह की बच्ची और उसकी मां के ठीक होने के बाद उन्हें रविवार को डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन

कुछ समय पहले कनाडा से लौटे दंपती के परिवार के छह सदस्य कोरोना की चपेट में आ गए थे। महिला के पति को बीते 19 अप्रैल को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। अब पत्नी और 11 माह की बच्ची को भी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जबकि परिवार के तीन सदस्य अभी भी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। महिला और बच्ची के डिस्चार्ज होने के समय पीजीआई के डायरेक्टर प्रो. जगतराम खुद महिला व बच्ची को बाहर तक छोड़ने आए। सेक्टर-33 निवासी 32 वर्षीय महिला अपने पति, 11 माह व 10 साल की बच्ची के साथ कनाडा से चंडीगढ़ आई थी। 28 मार्च को पति व पत्नी खुद ही कोरोना का टेस्ट कराने पीजीआई पहुंचे थे। जहां दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसके बाद दोनों को जीएमसीएच-32 के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। साथ ही परिवार के अन्य लोगों के नमूने लिए गए। इसमें दोनों बच्चियों के साथ महिला की मां व सास भी पॉजिटिव पाई गईं। महिला की मां व 10 साल की बच्ची मोहाली के एक अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में रखे गए, जबकि अन्य चार सदस्य जीएमसीएच-32 के आइसोलेशन वार्ड में रखे गए। जहां से सभी को पीजीआई शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

बच्ची छोटी थी, इस कारण थोड़ी समस्या हुई
पीजीआई के मनोचिकित्सा विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. स्वपनजीत साहू ने बताया कि मां और बच्ची को एक साथ आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। चूंकि बच्ची छोटी थी और जांच रिपोर्ट बार-बार पॉजिटिव आ रही थी, इस कारण मां को चिंता हो रही थी। कई बार अपनी बच्ची की हालत को देखकर मां की हालत खराब हो जाती थी। ऐसे में विभाग के सीनियर डॉक्टरों की मदद से मां की काउंसलिंग की जाती थी। यहां तक की मां की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद बच्ची की रिपोर्ट लगातार पॉजिटिव आ रही थी। ऐसे में बच्ची के लिए मां को भी हमें कई दिनों तक वार्ड में रखना पड़ा। आखिर में 32 साल की मनप्रीत कौर के हौसले के चलते वह और उनकी बच्ची दोनों ठीक हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक ये मरीज हुए डिस्चार्ज
-2 अप्रैल को यूके से लौटी सेक्टर 34 निवासी महिला डॉक्टर
-4 अप्रैल को सेक्टर 21 निवासी चंडीगढ़ की पहली कोरोना पॉजिटिव युवती की मां और सेक्टर 30 निवासी दुबई से लौटा युवक
-5 अप्रैल को चंडीगढ़ की पहली कोरोना पॉजिटिव मरीज का भाई और उसका सेक्टर 19 निवासी दोस्त
-6 अप्रैल को चंडीगढ़ की पहली कोरोना पॉजिटिव सेक्टर 21 निवासी युवती और उसका सेक्टर 38 निवासी फैमिली फ्रेंड
-14 अप्रैल को चंडीगढ़ सेक्टर 30 बी निवासी 40 साल की महिला और पीजीआई में कार्यरत दो नर्सिंग स्टाफ
-17 अप्रैल को सेक्टर 21 निवासी 30 साल का युवक
-19 अप्रैल को सेक्टर 29 निवासी एक युवक और कनाडा से आया एक एनआरआई
- 24 अप्रैल को सेक्टर 35 निवासी 49 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव मरीज
- 26 अप्रैल को कनाडा से लौटी कोरोना पॉजिटिव मनप्रीत और उसकी 10 माह की बच्ची
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed