फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Brain dead two and a half year old daughter's organs donated nine people will get new life

पिता को सलाम: ब्रेन डेड ढाई साल की बेटी के अंग किए दान, नौ लोगों को मिलेगा नया जीवन

Wed, 22 Dec 2021 02:15 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 22 Dec 2021 02:15 AM IST
सार

12 दिसंबर को पंजाब के मोहाली में एक ही परिवार के छह लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। ढाई साल की बच्ची घायल हुई थी। उसे पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया था। सिर पर गंभीर चोट की वजह से डॉक्टरों को उसे बचाने में कामयाबी नहीं मिली। अब इस बच्ची ने नौ लोगों को नया जीवन दिया है।

विज्ञापन
Brain dead two and a half year old daughter's organs donated nine people will get new life
अनायिका व पिता अमित गुप्ता, अंगों को ले जाते अस्पताल के कर्मचारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ढाई साल की अनायिका अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन उसके पिता के साहसी फैसले से अब नौ जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलेगा। सड़क हादसे में पूरे परिवार को खोने के बावजूद अनायिका के पिता अमित गुप्ता ने बेटी के अंगों को दान करने का फैसला लिया। अब पीजीआई के डॉक्टरों ने अंगदान की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मैचिंग मरीज मिलने पर बच्ची के हृदय को चेन्नई भेज दिया गया है। वहीं, लिवर को अहमदाबाद भेजा गया है। किडनी और आंखों के प्रत्यारोपण के लिए मरीजों की मैचिंग की जा रही है। इसके अलावा पैंक्रियाज का भी प्रत्यारोपण कर दिया गया है। पीजीआई ने भी अनायिका के पिता अमित गुप्ता के इस कदम की सराहना की है और कहा है कि इससे दूसरे लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन


बता दें कि बीते 12 दिसंबर को मोहाली में एक ही परिवार के छह लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। हादसे में अनायिका की मां कीर्ति गुप्ता (33), भाई नुवंश (06), मामा अनुज बंसल (30), नानी उषा रानी (60) और उनकी बहन की मौत हो गई थी जबकि अनायिका गंभीर रूप से घायल हो गई थी, उसके सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। उसे आनन-फानन पीजीआई लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया। इसके बाद बेंगलुुरु से आए पिता अमित गुप्ता ने अपने चचेरे भाई तरसेम गोयल और मामा सत्य प्रकाश से सलाह कर अनायिका के अंगदान का फैसला लिया। पिता अमित गुप्ता ने कहा कि उन्हें अपनी प्यारी बिटिया को खोने का बहुत दुख है लेकिन अब उसके अंगों से छह से नौ लोगों को नया जीवन मिलेगा, जो मुझे जीवन भर सुकून देगा। मेरी बेटी दुनिया में न होते हुए भी अब कई लोगों में जिंदा रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed