फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Salman Khan will be responsible if there is loss to my life: Arun Gupta

मेरी जान को हुआ नुकसान तो सलमान खान होंगे जिम्मेदार : अरुण गुप्ता

Sun, 22 Aug 2021 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan will be responsible if there is loss to my life: Arun Gupta
चंडीगढ़। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की कंपनी बीइंग ह्यूमन पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले व्यापारी अरुण गुप्ता शनिवार को मीडिया के रूबरू हुए। सेक्टर 27 स्थित प्रेस क्लब में उन्होंने कहा कि मैं दिल की बीमारी का मरीज हूं। मानसिक तनाव के चलते मेरी जान को कोई नुकसान हुआ तो इसके जिम्मेदार सलमान खान होंगे। उन्होंने प्रशासन से मामले में कार्रवाई करने या आर्बिट्रेटर नियुक्त करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

अरुण गुप्ता का कहना है कि वह आपराधिक शिकायत, रिमाइंडर, कानूनी नोटिस और आर्बिट्रेशन नोटिस भेज चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि वह न्याय के लिए आखिरी सांस तक लड़ते रहेंगे। उनके पास सभी दस्तावेज, फोटो और वीडियो मौजूद हैं। उन्होंने ट्विटर पर हैशटैग बीइंग अन ह्यूमन अभियान भी चला रखा है। इसमें उन्होंने बॉलीवुड की कई हस्तियों को भी टैग किया है। उन्होंने कहा कि उनकी तरह और लोग भी धोखाधड़ी का शिकार हैं, लेकिन वह सामने आने के लिए तैयार नहीं हैं। पीड़ितों से उनकी बात भी हुई है।
विज्ञापन

दरअसल अरुण गुप्ता ने फिल्म अभिनेता सलमान खान की कंपनी बीइंग ह्यूमन के स्टाइल क्विंटेट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड का फ्रेंचाइजी शोरूम एनएसी मार्केट, मनीमाजरा में खोलने का निर्णय लिया। शोरूम का उद्घाटन व ब्रांडिंग सलमान खान को करनी थी। उन्होंने एक करोड़ का शोरूम भी बना दिया लेकिन सलमान खान चंडीगढ़ नहीं आए। इसके बाद उन्होंने सलमान खान, उनकी बहन और बीइंग ह्यूमन के सात अधिकारियों के खिलाफ शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed