फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   salman khan, haryana cabinet minister om prakash dhankar statment

'सलमान खान शर्ट उतारकर 100 करोड़ कमाते, मैंने कुर्ता उतारा तो मिल गए 3400 करोड़'

Mon, 26 Feb 2018 02:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा) Updated Mon, 26 Feb 2018 02:19 PM IST
विज्ञापन
salman khan, haryana cabinet minister om prakash dhankar statment
सलमान खान
जिस फिल्म में सलमान खान शर्ट उतार देता है, वह फिल्म 100 करोड़ का बिजनेस करती है। मैंने कुर्ता उतारा तो 3400 करोड़ मिल गए। ये कहना है हरियाणा के कृषि मंत्री ओपी धनखड़ का। धनखड़ ने निमाणा गांव में प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बात कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैंने प्रदर्शन के दौरान कुर्ता उतारने के बाद मंत्री पद संभाला तो प्रदेश के किसानों को 3400 करोड़ रुपये का मुआवजा दिलाया है। ऐसे में मेरा कुर्ता तो 3400 करोड़ का है, जो सलमान खान के कुर्ते से महंगा है।
विज्ञापन


कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुछ लोग उनसे सवाल करते हैं कि विपक्ष में रहते समय वह कुर्ता निकाल के प्रदर्शन किया करते थे। सरकार में आने पर इससे किसानों को क्या फायदा हुआ। केंद्रीय बजट से साफ है कि उनका कुर्ता सलमान खान के कुर्ते से भी महंगा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनखड़ ने कहा कि स्वामीनाथन आयोग की जिस रिपोर्ट को लेकर वो सड़क पर लड़ाई लड़ते थे, वो भी बुधवार को आए बजट में पूरी हो गई है। एसवाईएल पर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस मुद्दे का जितना राजनीतिकरण होगा, उतना ही प्रदेश के किसानों को नुकसान होगा। इस समय पंजाब की सरकार केंद्र सरकार के दबाव में है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि प्रदेश को उसका हक मिलेगा।

केंद्र में तीन कद्दावर प्रतिनिधियों के बावजूद राज्य का हाथ खाली

salman khan, haryana cabinet minister om prakash dhankar statment
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा - फोटो : File Photo
पराली की आंच दिल्ली तक न पहुंचे इसलिए केंद्र सरकार ने पराली के लिए तो बजट में प्रावधान कर दिया, लेकिन हरियाणा में किसी बड़े प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की। केंद्र में तीन कद्दावर नेताओं की धमक होने के बावजूद हरियाणा के हिस्से में कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं आया।

ऐसे में मिशन 2019 की तैयारी में जुटी मनोहर सरकार को जनता को समझाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। सबसे ज्यादा जवाबदेही केंद्रीय मंत्रियों की होगी जो आगामी लोकसभा चुनाव में वोट के लिए जनता के बीच जाएंगे। हालांकि तब तक समय काफी बीत चुका होगा। बजट में सर्विस क्लास को भी कोई खास राहत नहीं मिल सकी है।

इन सभी बातों की बीच मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उनके मंत्रिमंडल ने बजट की तारीफ की है। सरकार के मंत्रियों की बात पर गौर करें तो जेटली के बजट में भले ही हरियाणा को सीधे तौर से कोई प्रोजेक्ट नहीं मिल सका, लेकिन देश भर के लिए लागू की गई योजनाओं में से कई योजनाओं पर सरकार वाहवाही लूट रही है।

हरियाणा से तीन केंद्रीय मंत्री हैं, तीन साल में कुछ भी नहीं दिलवा पाए। हमारे समय में नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी, नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ डिजाइन और निफ्ट जैसे संस्थान खोले गए। यह सरकार तो कोई रेलवे लाइन तक नहीं ला सकी। अब समय आ गया है, जनता हिसाब मांगेगी।
- भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed