फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Salary of non-academic employees in PU will increase from this month

Chandigarh News: पीयू में गैर शैक्षणिक कर्मचारियों का इस माह से बढ़ेगा वेतन

Wed, 22 Feb 2023 02:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
Salary of non-academic employees in PU will increase from this month
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी की सीनेट बैठक में गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों को इसी माह से नए वेतनमान के तहत तनख्वाह बढ़ाने की हरी झंडी मिल गई है। बैठक के दौरान गैर-शैक्षणिक कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष हनी ठाकुर ने शिक्षकों को नया वेतनमान मिलने और शिक्षकों के मुकाबले तीन-चार गुना संख्या में काम कर रहे गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों को नकारने का मुद्दा उठाया। इस पर वीसी प्रो. रेणु ने आश्वस्त किया है कि इसी माह से गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों के लिए नए वेतनमान को लागू कर दिया जाएगा और उनकी तनख्वाहों को बढ़ाकर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

हनी ठाकुर ने कहा कि पीयू के लगभग ढाई हजार गैर शैक्षणिक कर्मचारी लंबे समय से नए वेतनमान का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन पीयू की ओर से गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया था। वहीं शिक्षकों के लिए पीयू ने इसे लागू कर दिया है।
विज्ञापन


गैर-शैक्षणिक कर्मचारी वर्ग से रजिस्ट्रार बनाने की उठी मांग
सीनेट बैठक के दौरान रविवार को सत्यपाल जैन ने सीनेट एजेंडा में एक लाइन में खामी निकालते हुए कहा था कि अगर रजिस्ट्रार गैर-शैक्षणिक कर्मचारी वर्ग में वरिष्ठता के आधार पर लगाया जाए तो एजेंडा बेहतर तरीके से बनवाकर बैठक में पेश किया जा सकता है। वहीं पिछली सिंडिकेट बैठक में प्रो. जतिंदर ग्रोवर को डीएसडब्ल्यू लगाने को लेकर भी बहसबाजी हुई। इसमें सिंडिकेट सदस्यों ने बात रखी कि उन्होंने सर्वसम्मति और वीसी की अनुमति के बाद ही प्रो. जतिंदर ग्रोवर के नाम को अप्रूव किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed