फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   salary double of guest teachers of government school

दीवाली के बाद मिला गेस्ट टीचर्स को तोहफा

Wed, 29 Oct 2014 10:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 29 Oct 2014 10:30 AM IST
विज्ञापन
salary double of guest teachers of government school

शहर के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले 400 गेस्ट शिक्षकों को चंडीगढ़ प्रशासन ने वेतन बढ़ोतरी का खास तोहफा दिया। गेस्ट शिक्षकों के वेतन में दो गुणा से अधिक का इजाफा करने के आदेश संबंधी फाइल को प्रशासन के सलाकार ने अप्रूवल दे दी है।

विज्ञापन


इसी हफ्ते वेतन बढ़ाने संबधी शिक्षा विभाग द्वारा नोटिस जारी कर दिया जाएगा। वेतन बढ़ने की खबर के बाद शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

काफी लंबे समय से वेतन बढ़ाने की मांग की जा रही थी। गेस्ट शिक्षकों को नया वेतनमान 20 अक्तूबर 2014 से मिलेगा। शिक्षा विभाग में गेस्ट जेबीटी का वेतनमान 15 हजार से बढ़ाकर 31 हजार कर दिया गया है।

विज्ञापन

शिक्षकों की प्रमोशनल पर लगी मुहर

salary double of guest teachers of government school

स्कूल लेक्चरर पद की प्रमोशन के कारण निकाले गए कांट्रेक्ट और गेस्ट टीचर्स को विभाग ने टीजीटी पद पर दोबारा से नियुक्ति दे दी थी। जानकारी अनुसार करीब 70  शिक्षकों का वेतनमान भी 14,500 से बढ़ाकर 35,100 करने का फैसला लिया गया है।

मंगलवार को शिक्षा विभाग की डिपार्टमेंटल प्रमोशनल कमेटी(डीपीसी) बैठक में करीब 100 जेबीटी को टीजीटी बनाने पर मुहर लगा दी गई है। ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सेक्रेटरी रणबीर सिंह राणा ने बताया कि डीपीआई ने इसी हफ्ते प्रमोशन लिस्ट जारी करने का आश्वासन दिया है।

उधर डीपीआई कमलेश कुमार ने कहा कि 300 जेबीटी शिक्षकों की प्रमोशन की जानी है, लेकिन पूरी प्रक्रिया में अभी कुछ समय लग सकता है।

गेस्ट टीचर्स के वेतन में कितनी बढ़ोतरी
पद--------पहले--------नया वेतन
जेबीटी-----15,000-----31,000
टीजीटी-----18,000----35,100
पीजीटी-----20,000----38,600

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed