फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sakshi malik defeated manju sihag in pro wrestling league match

प्रो रेसलिंग लीग: ओलंपियन रेसलर ने सिहाग को हराया, मंगेतर भी जीते

Mon, 09 Jan 2017 05:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Mon, 09 Jan 2017 05:04 PM IST
विज्ञापन
sakshi malik defeated manju sihag in pro wrestling league match
ओलंपिक मेडल विजेता पहलवान साक्षी मलिक - फोटो : फाइल फोटो
प्रो रेसलिंग लीग में रविवार को हिसार की खिलाड़ी मंजू सिहाग को ओलंपियन पहलवान ने हरा दिया, वहीं ओलंपियन के मंगेतर भी जीते। सिहाग दिल्ली की ओर से खेल रही ओलंपिक ब्रांज मेडल विजेता साक्षी मलिक से 10-0 से हार गई। मंजू सिहाग ने 58 किलोग्राम भारवर्ग में साक्षी मलिक से मुकाबला किया। लेकिन साक्षी मलिक की तकनीक के सामने साक्षी पॉइंट बनाने में असफल रही। जिस कारण मंजू को अपने दूसरे मैच में शिकस्त झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


मंजू अपने पहले मैच में भी हिसार की पूजा ढांडा से बड़े अंतर से परास्त हुई थी। वहीं पंजाब टीम की ओर से ही प्रतियोगिता में भाग ले रही हिसार की निर्मला बूरा का मैच ओलंपिक रजत पदक विजेता मारिया स्टाडनिक के साथ होना था। लेकिन पंजाब ने टॉस जीतने का लाभ लेते हुए निर्मला बूरा के मैच को ब्लॉक कर दिया। यह मैच 48 किलोग्राम भारवर्ग के लिये होना था।
विज्ञापन


प्रो रेसलिंग लीग में साक्षी मलिक के साथ उनके मंगेतर सत्यव्रत ने पंजाब की ओर से खेल रहे कृष्ण कुमार के खिलाफ जीत हासिल की। दिल्ली की ओर से इन दोनों ने टीम में जीत दर्ज की। लेकिन बाकी पांच मुकाबले हारने पर पंजाब ने दिल्ली को 5-2 से हराने में सफलता प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed