फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   sakshi maharaj, jat reservation, narendra modi, controversial statement, haryana, rewari

जाट आरक्षण को लेकर भाजपा सांसद का विवादास्पद बयान

Mon, 21 Mar 2016 02:20 PM IST
ब्यूरो्/अमर उजाला, रेवाड़ी
ब्यूरो्/अमर उजाला, रेवाड़ी Updated Mon, 21 Mar 2016 02:20 PM IST
विज्ञापन
sakshi maharaj, jat reservation, narendra modi, controversial statement, haryana, rewari
साक्षी महाराज - फोटो : फाइल फोटो
जाट आरक्षण को लेकर भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि इस पर बहस होना जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहने पर लाखों लोगों ने सब्सिडी छोड़ दी है। आरक्षण भी कुछ लोगों को छोड़ देना चाहिए। मुझे, पासवान या फिर मीरा कुमार को आरक्षण की क्या जरूरत है।
विज्ञापन


उन्होंने सवाल उठाया कि जो लोग आगे बढ़ चुके, उन्हें आरक्षण क्यों? वे रविवार को गांव बैरियावास में ब्रह्म फाउंडेशन के हरियाणा के पहले कार्यालय का शुभारंभ करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अवतार बताते हुए कहा कि जब कुछ गलत होता है, तो भगवान अवतार लेते हैं। ऐसा ही मोदी कर रहे हैं। उन्होंने विश्व की चिंता की है। आतंकवाद पर पूरे देश को एकजुट किया गया है। ऐसा पीर, पैगंबर भी करते रहे हैं। अनेक पंत के लोग उनके साथ हैं। इनमें इस्लाम के धर्माचार्य भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

असदुद्दीन ओवैसी हैदराबाद का सिरफिरा

sakshi maharaj, jat reservation, narendra modi, controversial statement, haryana, rewari
साक्षी महाराज - फोटो : फाइल फोटो
उन्नाव से भाजपा के सांसद साक्षी महाराज ने कहा है कि  एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी हैदराबाद का सिरफिरा है। वह भारत माता की जय नहीं बोलते तो भारत अम्मी की जय बोल दे। मेरठ में मुस्लिमों ने खून से भारत माता की जय लिखा है। ओवैसी को इनसे सीख लेनी चाहिए।

2019 तक बना लिया जाएगा राममंदिर
सांसद ने कहा कि अयोध्या में छोटा मंदिर पहले ही बन चुका है। भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए 1992 से ही पत्थर तराशे जा रहे हैं और वर्ष 2019 तक मंदिर बना लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि मंदिर बनाने के तीन रास्ते हैं। पहला सुप्रीम कोर्ट ही निर्णय दे दे। जबकि दूसरा मुस्लिम एक राय करे या फिर लोकसभा में प्रस्ताव पास किया जाए। उन्होंने कहा भगवान श्रीराम सभी के प्रभु हैं।

छह  लाख मुस्लिमों ने मंदिर के पक्ष में हस्ताक्षर भी किए हैं। जेएनयू मामले पर साक्षी महाराज ने कहा कि राष्ट्रद्रोही लोगों का समर्थन करने वालों पर भी आपराधिक मामला दर्ज कर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकसभा में यूपी से 73 सांसद हैं। राज्य सभा में जरूर कमजोर है, लेकिन यह तय है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा यूपी में सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed