फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sajoba rally schedule released, new route will be this year

इस बार सजोबा रैली में नए रूटों पर देनी होगी अग्निपरीक्षा, शेड्यूल जारी

Thu, 02 Mar 2017 11:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 02 Mar 2017 11:45 AM IST
विज्ञापन
sajoba rally schedule released, new route will be this year
सजोबा रैली, चंडीगढ़ - फोटो : amar ujala
इस बार सजोबा रैली में कई रोमांचक रूटों से होते हुए ड्राइवरों को अग्नि परीक्षा देनी होगी। इसका शेड्यूल जारी हो गया है। देश की सबसे पुरानी रैली में से एक सजोबा की रैली में देशभर से बेहतरीन ड्राइवर भाग लेने पहुंच रहे हैं। रैली 10-12 मार्च से चलेगी।  इस बार दो कैटेगरी टीएसडी और एक्सट्रीम में रैली का फ्लैग ऑफ किया जाएगा। पहले दिन 10 मार्च को रैली में हिस्सा लेने वाली सभी ड्राइवरों की गाड़ियों की स्क्रूटनी होगी।
विज्ञापन


इसके बाद टाइम स्पीड डिस्टेंस (टीएसडी) का फ्लैग आफ शहर से 90 किमी दूर सोलन जिले की कुनिहार वैली से होगा। तीन दिनों की रैली में ड्राइवर्स लगभग 450 किलोमीटर का सफर तय करते हुए 13 मार्च को सेंट जोंस स्कूल सेक्टर 26 में पहुंचेगे। यहीं पर रैली के विभिन्न वर्गों के विजेताओं का चयन किया जाएगा। रैली में  जिप्सी, कार, बाइक सवार शामिल होंगे।
विज्ञापन


नए रोमांचक रूट
इस बार रैली को और अधिक रोमांचक बनाने केलिए आयोजकों की ओर से नए रूटों का चयन किया गया है। सोलन जिले के कुनिहार से शुरू होकर यह रली शिमला के निचली साइडों से होती कोटी, चायल, सोलन, धर्मपुर होते हुए वापस चंडीगढ़ स्थित सेंट जोंस स्कूल सेक्टर 26 पहुंचकर खत्म होगी। इन चुनौतीपूर्ण रास्तों से होकर ड्राइवरों को निकलना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तैनात रहेंगे मार्शल
रैली के सभी रूटों पर मार्शल तैनात रहेंगे, ताकि आम पब्लिक को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके अतिरिक्त मेडिकल टीमों का भी गठन किया है। एंबुलेंस के साथ डॉक्टर भी रैली के साथ साथ चलेंगे ताकि किसी भी दुर्घटना से निपटा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed