फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sahiba and Shivam will represent the country in Poland

पोलैंड में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे साहिबा और शिवम

Sun, 05 Jun 2022 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Sahiba and Shivam will represent the country in Poland
चंडीगढ़। सेक्टर-12 स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर के विद्यार्थी साहिबा चौधरी और शिवम पोलैंड में होने वाली अंतरराष्ट्रीय आर्किटेक्चर प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। दोनों छात्र प्रतियोगिता में अपना मॉडल पेश करेंगे। साहिबा और शिवम राष्ट्रीय स्तर की आर्किटेक्चर प्रतियोगिता में विजेता रहे थे। इसमें देशभर से 160 संस्थानों के 250 छात्रों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

छात्रों ने बताया कि पोलैंड में प्रतियोगिता 8 से 11 जून तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में 35 देशों से 60 से अधिक एंट्री आई हैं। पहली बार चंडीगढ़ कॉलेज आफ आर्किटेक्चर के छात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता का राष्ट्रीय स्तर पर आयोजन पिछले 16 साल से किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में साहिबा और शिवम ने हाइब्रिड हाउसिंग पर अपना मॉडल पेश किया था। अब पोलैंड में साहिबा और शिवम स्टूडेंट हाउसिंग कैटेगरी में अपना मॉडल पेश करेंगे। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्टूडेंट हाउसिंग अब एक चुनौती बनता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed