फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Safai workers absent in PU, teachers are sweeping by themselves

पीयू में सफाई कर्मचारी नदारद, शिक्षक खुद ही लगा रहे झाड़ू

Sat, 29 Aug 2020 02:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 02:54 AM IST
विज्ञापन
Safai workers absent in PU, teachers are sweeping by themselves
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में एमटीएस कर्मचारियों को हटा दिया गया है। कुछ कर्मचारियों को विभागों की सफाई के लिए रखा गया है, लेकिन वह विभागों में पहुंच ही नहीं रहे हैं। सफाई कई दिनों से नहीं हो रही है। इसके कारण शिक्षक खुद ही अपने कमरों में झाड़ू लगा रहे हैं। इससे शिक्षकों में आक्रोश है। इस बारे में वह वीसी प्रो. राजकुमार को पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन

पीयू के विज्ञान संकाय के हर विभाग में एक-एक सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं। एंथ्रोपोलॉजी, जूलॉजी विभाग में कर्मचारी तैनात किए गए हैं, लेेकिन यहां कई दिनों से सफाई कर्मचारी नहीं आ रहे हैं। शिक्षकों के कक्षों में गंदगी के ढेर हो गए। कोकरोच आदि जगह-जगह मरे पड़े हैं। कोकरोच कंप्यूटर आदि पर भी मंडरा रहे हैं। चिटियां भी जगह-जगह लगी हुई हैं। चूहों ने भी कुछ जगह कागज कुतर दिए। वह कागज भी बिखरे हुए हैं। गंदगी लगातार बढ़ रही है। कुछ शिक्षकों ने अपने कमरों की खुद सफाई की लेकिन अब वह वीसी प्रो. राजकुमार को पत्र लिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed