{"_id":"66dc771667fca0b0b00a4fd5","slug":"sad-will-stage-protests-across-the-state-against-the-hike-in-petrol-and-diesel-prices-chandigarh-news-c-16-1-pkl1066-511481-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के विरोध में शिअद प्रदेश भर में देगा धरने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के विरोध में शिअद प्रदेश भर में देगा धरने
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह भूंदड़ ने चंडीगढ़ में शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि अकाली दल प्रदेश के हर जिला में सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेगा। जिला स्तरीय धरने को 10 सितंबर को लुधियाना से शुरू किया जाएगा, इसके बाद 11 सितंबर को फिरोजपुर, 12 को फाजिल्का,13 को मोगा, 16 को श्री मुक्तसर साहिब, 17 को बठिंडा, 18 को मानसा, 19 को संगरूर, 20 को बरनाला और 23 सितंबर को शहीद भगत सिंह नगर में धरने दिए जाएंगे।
भूंदड़ ने कहा कि पंजाब की मौजूदा आप सरकार की आर्थिक स्थिति बिलकुल खराब है, उनके पास कर्मचारियाें को तनख्वाह देने तक के पैसे नहीं है। आर्थिक संकट से जूझ रही सरकार ने अब लोगों पर इसका बोझ डालना शुरू कर दिया है। हाल ही में सीएम मान ने अपने मंत्रिमंडल की बैठक बुलाकर प्रदेश की जनता पर अपने सरकारी खजाने को भरने के लिए आर्थिक बोझ डाला है। सरकार ने कैबिनेट की बैठक में 7 किलोवॉट तक बिजली कनेक्शन पर 3 रुपये प्रति यूनिट के फैसले को वापस ले लिया है, जिससे अब लाखों बिजली उपभोक्ताओं को इसका लाभ नहीं मिलेगा।
इसके अलावा सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट बढ़ाया है, जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा, वहीं बस में सफर करने वाले जरूरतमंद यात्रियों के किराये में भी 23 पैसे की वृद्धि कर लोगों को झटका दिया गया है। भूंदड़ ने कहा कि इस धरना प्रदर्शन के जरिये अकाली दल के कार्यकर्ता हर जिला में सरकार की गलत नीतियों का विरोध करेंगे, यहां तक की सरकार की जनविरोधी नीतियों को वापस लिए जाने के लिए जिला के डिप्टी कमिश्नरों को सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। भूंदड़ ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है, और गैंगस्टर राज्य पर शासन कर रहे हैं, जिसमें डकैती, लूट, जबरन वसूली, कत्लेआम आम बात हो गई है। इस कारण उद्योग राज्य से पलायन कर रहे हैं।