फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SAD formed new core committee in Punjab total 23 old and new leaders

पंजाब में शिअद की नई कोर कमेटी गठित: बागी कमेटी से भी बाहर, पुराने व नए कुल 23 नेता शामिल

Sun, 04 Aug 2024 07:48 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 04 Aug 2024 07:48 PM IST
सार

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने रविवार को नई कोर कमेटी का गठन किया है। नई कमेटी 23 नेताओं को शामिल किया गया है, जिनमें नए व पुराने नेता है। वहीं, बागी नेताओं को शामिल नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
SAD formed new core committee in Punjab total 23 old and new leaders
सुखबीर बादल - फोटो : twitter @officeofssbadal

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने कोर कमेटी का पुनर्गठन किया गया है। इस कमेटी से बागी नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया गया है और पुराने व नए सहित कुल 23 सदस्य शामिल किए गए हैं। इसके अलावा चार एक्स ऑफिसियो विशेष आमंत्रित सदस्यों को भी कोर कमेटी में जगह दी गई है। 

विज्ञापन


शिअद के वरिष्ठ नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि पार्टी की कोर कमेटी के प्रस्ताव के अनुसार कोर कमेटी का पुनर्गठन किया गया है। अकाली दल अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल को पुनर्गठन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विज्ञापन


इससे पहले बागी नेताओं को हटाने के मकसद से 23 जुलाई को कोर कमेटी भंग करने का फैसला लिया गया था। इस तरह कोर कमेटी से जिन बागी नेताओं को हटाया गया है, उनमें प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा, बीबी जागीर कौर, सिकंदर सिंह मलूका, गुरप्रताप सिंह वड़ाला और सुखदेव सिंह ढींढसा आदि नेता शामिल है। इससे पहले इन नेताओं को पार्टी की अनुशासन कमेटी की तरफ से पार्टी से निष्कासित भी कर दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के बाद जून माह में पुरानी कोर कमेटी की अंतिम बैठक हुई थी, जिसमें ये सभी बागी नेता शामिल थे। नई कोर कमेटी में दो नेताओं को शामिल किया गया है, जिसमें नरेश गुजराल और बलदेव सिंह खेहरा शामिल है। बलदेव सिंह खेहरा फिलौर से पूर्व विधायक रह चुके हैं, जबकि नरेश गुजराल पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं। इनके अलावा जिन नेताओं को कोर कमेटी में शामिल किया गया है, उनमें हरजिंदर सिंह धामी, बलविंदर सिंह भूंदड़, गुलजार सिंह रणीके, जनमेजा सिंह सेखों, महेशइंदर सिंह ग्रेवाल, हीरा सिंह गाबड़िया, बिक्रम सिंह मजीठिया, डॉ. दलजीत सिंह चीमा, अनिल जोशी, शरनजीत सिंह ढ़िल्लों, सोहन सिंह ठंडल, परमजीत सिंह सरना, मंजीत सिंह जीके, इकबाल सिंह झूंदा, प्रो. विरसा सिंह वल्टोहा, गुरबचन सिंह बब्बेहाली, डॉ. सुखविंदर सुक्खी, लखबीर सिंह लोधीनंगल, एनके शर्मा, मनतार सिंह बराड़ और हरमीत सिंह संधू शामिल हैं। 

डॉ. चीमा ने बताया कि संसद में पार्टी के नेता, अध्यक्ष यूथ अकाली दल, अध्यक्ष स्त्री अकाली दल और अकाली दल की लीगल विंग के अध्यक्ष इसके एक्स ऑफिसियो सदस्य होंगें। 


बता दें कि शिअद के बागी गुट की तरफ से पार्टी प्रधान सुखबीर बादल के इस्तीफे की मांग की जा रही थी। इसके अलावा बागी नेताओं की तरफ से शिरोमणि अकाली दल सुधार लहर भी शुरू की गई है। यही कारण है कि पार्टी की तरफ से पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता का हवाला देकर बागियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया था, जिनमें गुरप्रताप सिंह वडाला, बीबी जागीर कौर, प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा, परमिटर सिंह ढींढसा, सिकंदर सिंह मलूका, सुरजीत सिंह रखड़ा, सुरिंदर सिंह ठेकेदार और चरनजीत सिंह बराड़ शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed