फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SAD delegation could not meet Balwant Singh Rajoana in Patiala jail

Punjab News: बलवंत सिंह राजोआना से नहीं मिला पाया शिअद शिष्टमंडल, सीएम मान और केजरीवाल पर बरसे मजीठिया

Mon, 04 Dec 2023 06:40 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 04 Dec 2023 06:40 PM IST
सार

बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि जहां राजोआना से मुलाकात की अनुमति नहीं देकर भेदभाव किया जा रहा है। वहीं गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। यहां तक कि उसे स्मार्टफोन और विशेष खाना भी दिया जा रहा है।

विज्ञापन
SAD delegation could not meet Balwant Singh Rajoana in Patiala jail
पटियाला पहुंचे बिक्रम सिंह मजीठिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड में पटियाला जेल में बंद बलवंत सिंह राजोआना से मुलाकात करने सोमवार को शिरोमणि अकाली दल (शिअद) का एक शिष्टमंडल पटियाला पहुंचा। इसमें वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और विरसा सिंह वल्टोहा समेत अन्य शामिल थे। लेकिन पुलिस ने शिष्टमंडल को जेल के गेट पर ही रोक दिया और कहा कि उन्हें मुलाकात करने की अनुमति नहीं मिली है। इस पर मजीठिया भड़क उठे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुलाकात की अनुमति एडीजीपी (जेल) से ली थी। बावजूद इसके उन्हें मिलने नहीं दिया गया। यह बेहद निंदनीय है। मजीठिया ने कहा कि अगर भूख हड़ताल पर जाने से बलंवत सिंह राजोआणा को कोई नुकसान होता है तो सीएम भगंवत मान और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पूरी तरह से जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन


मजीठिया ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री मान ने अकाली दल के प्रतिनिधिमंडल को राजोआना से मिलने की अनुमति देने के राज्य जेल विभाग के फैसले को पलट दिया है। ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री सबसे संवेदनशील मुददे पर राजनीति करना चाहते हैं और समुदाय की भावनाओं को भड़काना चाहते हैं। यह बेहद निंदनीय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मजीठिया ने कहा कि अगर राजोआना मंगलवार को भूख हड़ताल पर जाते हैं तो इसके लिए भगवंत मान व केजरीवाल पूरी तरह से जिम्मेदार होंगे। गौरतलब है कि राजोआना ने फांसी की सजा को उम्रकैद में बदलने की राष्ट्रपति से की गई अपील को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) से वापस लेने की मांग की थी। इसके पूरा न होने पर पांच दिसंबर से जेल में भूख हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी।

मजीठिया ने कहा कि अकाली दल के प्रतिनिधिमंडल ने श्री अकाल तख्त साहिब के निर्देश के बाद राजोआना से मिलने की अनुमति मांगी थी। इससे पहले एसजीपीसी ने भी तख्त के निर्देश के अनुसार बंदी सिंह से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि अकाली दल ने भी एसजीपीसी के समान आधार पर अनुमति मांगी थी और एडीजीपी जेल ने उन्हें अनुमति दी थी लेकिन उन्हें रोकने के लिए यहां सेंट्रल जेल के सामने बेवजह बैरिकेड लगा दिए गए। यही नहीं जेल अधिकारी इस बात का कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण देने में भी नाकाम।

मजीठिया और वल्टोहा ने राजोआना से अपील करते हुए कहा कि उनके खिलाफ साजिश चल रही है इसीलिए उन्हें मंगलवार से भूख हड़ताल शुरू करने के अपने फैसले को वापस लेना चाहिए। मजीठिया ने राजोआना की अपील पर फैसला न लिए जाने को लेकर केंद्र सरकार पर भी हमले किया। 

मजीठिया ने कहा कि जहां राजोआना से मुलाकात की अनुमति नहीं देकर भेदभाव किया जा रहा है। वहीं गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। यहां तक कि उसे स्मार्टफोन और विशेष खाना भी दिया जा रहा है। उधर, पटियाला जेल अधीक्षक मनदीप सिंह सिद्धू ने मजीठिया के आरोपों का खंडन किया और कहा कि मजीठिया को फोन पर बता दिया गया था कि उनकी व अन्य नेताओं की राजोआना के साथ मुलाकात नहीं हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed