फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SAD, BJP, coalition, strong, sukhbir

अकाली-भाजपा के रिश्ते को खतरा नहीं : सुखबीर

Sat, 08 Nov 2014 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Sat, 08 Nov 2014 11:12 PM IST
विज्ञापन
SAD, BJP, coalition, strong, sukhbir
उपमुख्यमंत्री और अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब सरकार अमृतसर को दुनिया का सबसे सुंदर शहर बनाएगी। इसके लिए पास सारे प्रोजेक्टों को शुरू कर दिया जाएगा। सुखबीर शनिवार को अपने अमृतसर दौरे के दौरान मीडिया के साथ बातचीत कर रहे थे। 
विज्ञापन


अमृतसर में कूड़ा कर्कट को निपटने के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट दिसंबर में शुरू किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में सुखबीर ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि अखबारों में अकाली भाजपा गठबंधन में बढ़ रही दरारों की छप रही खबरों में कोई भी सच्चाई नहीं है। अकाली-भाजपा गठजोड़ के रिश्तों को कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन


सुखबीर ने कहा कि अमृतसर सिख धर्म के लिए एक पवित्र शहर है। इसलिए इस शहर के विकास के लिए शुरू किए गए सभी प्रोजेक्ट समय पर पूरे किए जाएंगे। वह खुद इन प्रोजेक्टों को लगातार देख रहे हैं। अमृतसर में रोज लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं, इसलिए उनकी सुविधा के लिए फ्लाई ओवर बनाए जा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट पर भी विचार चर्चा अधिकारियों के साथ हो चुकी है। शहर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट के लिए दोबारा 15 दिसंबर को टेंडर जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कहा कि हाल गेट से श्री हरमंदिर साहिब तक रास्ते की पहले पड़ाव में मरम्मत कर ली जाएगी। इस रास्ते को बेहद खूबसूरत बनाया जाएगा। सारे शहर को हरा भरा बनाने के लिए ग्रीन प्रोजेक्ट भी लगाया जाएगा। पर्यटक अमृतसर में अधिक समय बिताएं इस के लिए भी हरिके बर्ड सेंचुरी प्रोजेक्ट तैयार किया जाएगा।

एक सवाल के जवाब में सुखबीर ने कहा कि अकाली-भाजपा गठजोड़ पूरी तरह मजबूत है। दोनों पार्टियों के रिश्तों में किसी भी तरह की दरार नहीं है। अखबारों में गठजोड़ टूटने संबंधी प्रकाशित हो रहे समाचारों में सच्चाई नहीं है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमत में होने वाली वृद्धि व गिरावट को राज्य में लागू करने के लिए रिव्यू किया जा रहा है। इसके लिए राज्य के अंदर रेटों में बदलाव नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि इस बात में भी कोई सच्चाई नहीं है कि राज्य सरकार अपने कर्मचारियों को वेतन नहीं दे पा रही है।


कांग्रेस के राज के समय कर्ज की दर 48 प्रतिशत थी जो अब सिर्फ 42 प्रतिशत रह गई है। भारत सरकार की ओर से 52 प्रतिशत कर्जा दर के मुकाबले अमरीका में कर्ज दर 98 प्रतिशत है। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed