Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SAD and Congress expressed their objection over not allowing Nankana Sahib Yatra

Chandigarh News: ननकाना साहिब यात्रा की अनुमति न देने पर शिअद और कांग्रेस ने जताई आपत्ति

Mon, 15 Sep 2025 08:38 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 08:38 PM IST
विज्ञापन
SAD and Congress expressed their objection over not allowing Nankana Sahib Yatra
फोटो
विज्ञापन

----
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। श्री ननकाना साहिब में माथा टेकने के लिए जाने वाली संगत को अनुमति न दिए जाने के मामले में शिअद और कांग्रेस ने भी आपत्ति जताई है। दोनों दलों के नेताओं ने इस आदेश के संदर्भ में पुनर्विचार करने की मांग उठाई है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से आग्रह किया है कि वे इस फैसले की समीक्षा करें। सिख श्रद्धालु इस पावन अवसर पर श्री ननकाना साहिब में माथा टेकना चाहते हैं और उन्हें ऐसा करने की अनुमति नही देने से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत होंगी। शिअद के उपाध्यक्ष दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि सुरक्षा कारणों का हवाला देकर केंद्र सरकार सिख श्रद्धालुओं के साथ नाइंसाफी कर रही है।


केंद्र दोहरी नीति अपनाना छोड़े
: परगट सिंह
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और विधायक परगट सिंह ने सिख जत्थे को पाकिस्तान जाने की मंजूरी नहीं देने की निंदा की। उन्होंने कहा इस मामले में केंद्र दोहरी नीति अपनाना छोड़े। केंद्र सरकार को सिख श्रद्धालुओं की भावनाओं का ध्यान रखते हुए कोई रास्ता निकलना चाहिए जिससे वह लोग दर्शन करने से वंचित न रह सकें और उनकी सुरक्षा भी यकीनी बनाई जा सके। उन्होंने कहा कि इसी साल पहले केंद्र सरकार ने महाराजा रणजीत सिंह के शहीदी पर्व मौके पर भी पाकिस्तान जत्था भेजने से मना कर दिया गया था और अब श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर जत्थे को जाने की मंजूरी नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article