{"_id":"692753a98c42e3a3b7005874","slug":"sacrifice-of-shri-guru-tegh-bahadur-is-a-guide-for-humanity-cm-saini-chandigarh-news-c-16-pkl1079-881823-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री गुरु तेग बहादुर का बलिदान मानवता के लिए मार्गदर्शक: सीएम सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री गुरु तेग बहादुर का बलिदान मानवता के लिए मार्गदर्शक: सीएम सैनी
विज्ञापन
चंडीगढ़। श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहादत दिवस को समर्पित 15वीं शीश मार्ग यात्रा बुधवार को चंडीगढ़ के सीआरपीएफ कैंपस पहुंची। यहां हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया और पवित्र पालकी साहिब को नमन किया। सीआरपीएफ यूनिट ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब पर पुष्पवर्षा कर गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर का सर्वोच्च बलिदान पूरी मानवजाति के लिए मार्गदर्शक है। धर्म, सत्य और मानवता की रक्षा के लिए दिया गया उनका शीश पूरे विश्व के लिए मिसाल है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा सांप्रदायिक सद्भाव, भाईचारे और साहस का संदेश देती है। यात्रा 24 नवंबर को शीश गंज गुरुद्वारा, दिल्ली से प्रारंभ हुई थी और 26 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब में समापन होगा। यात्रा की अगुवाई बाबा मंजीत सिंह जीरकपुर वाले कर रहे हैं। हरियाणा के बड़खालसा, तरावड़ी, करनाल, पानीपत और अंबाला में संगत ने पुष्पवर्षा, कीर्तन और लंगर सेवा के साथ भव्य स्वागत किया। चंडीगढ़ आगमन पर भी संगत ने शब्द कीर्तन और अरदास से वातावरण को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। मौके पर हरपाल सिंह गिल, संजय टंडन, पूर्व आईजी जसवीर सिंह संधू सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।