फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Runs the girl for two thousand rupees spend the police bid and go home

दो हजार रुपये के लिए युवती को चलाया, पुलिस बोली खर्चा लो और घर जाओ

Fri, 10 Jul 2020 01:15 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Runs the girl for two thousand rupees spend the police bid and go home
चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस का एक नया कारनामा सामने आया है। महिला सुरक्षा का दम भरने वाली यूटी पुलिस की बुड़ैल चौकी में जब आग से झुलसी युवती बयान दर्ज करवाने पहुंची तो मुलाजिमों ने यह कहकर लौटा दिया कि खर्चा लो, घर लौट जाओ। कहां इन चक्करों में पड़ी हो। मामला बुड़ैल चौकी इलाके का है। मूलरूप से शिलांग की रहने वाली 22 वर्षीय युवती पिछले साल दिसंबर में चंडीगढ़ घूमने आई थी। इसी बीच उसकी दोस्ती बुड़ैल में रहने वाले नरेश से हो गई। दोनों बुड़ैल में रिलेशनशिप में रहने लगे।
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि शुरुआत के दिनों में सब कुछ ठीक चल रहा था। समय बीतने के साथ नरेश पैसों को लेकर परेशान करने लगा। उसकी कई बार पिटाई की। हद तब हो गई, जब 6 जुलाई को नरेश दो हजार रुपये मांगने लगा। जब उसने रुपये देने से इंकार किया तो नरेश ने उस पर सैनिटाइजर छिड़ककर लाइटर से आग लगा दी और फरार हो गया। इसमें वह काफी ज्यादा झुलस गई। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से स्थानीय सरकारी अस्पताल में इलाज कराया। इस दौरान अस्पताल की तरफ से मामले की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उसे जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया गया। हालांकि, वह पुलिस को बयान दर्ज नहीं करा सकी। वीरवार को उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि वीरवार शाम जब वह बुड़ैल चौकी पहुुंची तो वहां मौजूद पुलिसकर्मी बयान दर्ज करने के बजाय पहलेे तो समझौता करवाने पर अड़ेे गए। इसके बाद पुलिस ने कहा कि खर्चा लेकर वापस चली जाओ, कहां इन चक्करों में पड़ी हो। पीड़िता ने जब पुलिस नहीं सुन रही तो कौन सुनेगा।
विज्ञापन

सेक्टर-9 पुलिस मुख्यालय में लगाऊंगी गुहार
इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही युवती का कहना है कि बुड़ैल चौकी पुुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। शिकायत दर्ज कराने के लिए वह चौकी में घंटों बैठी रही। मगर पुलिस वाले सिर्फ समझौता करवाने पर अड़े रहे। अगर उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में उच्चाधिकारियों के सामने गुहार लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुलेआम घूम रहा आरोपी
पीड़िता की सहेली ने बताया कि आरोपी खुलेआम घूम रहा है। पुलिस केस दर्ज कर गिरफ्तार करने के बजाय केस को घुमा रही है। पीड़िता शिलांग की रहने वाली है तो उसका चंडीगढ़ में कोई नहीं है। अगर पुलिस कार्रवाई करे तो सहेली को इंसाफ मिल सकता है।

आरोपों को बताया निराधार
बुड़ैल चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश का कहना है कि युवक-युवती रिलेशनशिप में रह रहे थे। उनका आपसी विवाद चल रहा है। शाम को चौकी में युवती का बयान भी दर्ज करवाया जा रहा था, लेकिन उसने बयान दर्ज करवाने से मना कर दिया है। युवती के पुलिस पर आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed