{"_id":"4c50e4bb1b32a283858f778d728ca55f","slug":"run-for-unity-at-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"ले.जनरल हून ने माना, वे बीजेपी के साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ले.जनरल हून ने माना, वे बीजेपी के साथ
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 16 Dec 2013 11:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रन फॉर यूनिटी के नाम से रविवार सुबह आयोजित मैराथन को हरी झंडी दिखाते हुए पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीपी मलिक ने कहा कि वे किसी भी राजनीतिक पार्टी के साथ नहीं हैं।
विज्ञापन
यह अच्छे काम के लिए है इसलिए वे यहां पर आए हैं। इस बात को सुनकर ले. जनरल (रिटा.) पीएन हून ने कहा कि मैं तो बीजेपी के साथ हूं। हून के यह कहते ही वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनकी इस बात का स्वागत किया। इसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने सुखना लेक पर सुबह नौ बजे दौड़ लागई।
विज्ञापन
इस मैराथन को भारत के लौहपुरुष कहे जाने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर आयोजित किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय एकता ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस दौड़ का नेतृत्व ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ के राष्ट्रीय संयोजक ओपी धनखड़ ने किया।
विज्ञापन
उनके साथ-साथ भाजपा चंडीगढ़ के अध्यक्ष संजय टंडन, पंजाब सरकार के असिस्टेंट मीडिया एडवाइजर विनीत जोशी, पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन, हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन, चंडीगढ़ के पूर्व भाजपा अध्यक्ष जय राम जोशी और धर्मपाल गुप्ता, पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री बीडी टंडन, पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, पंजाब के पूर्व डीजीपी पीसी डोगरा, चंडीगढ़ के पूर्व मेयर ज्ञान चंद गुप्ता, कमला शर्मा, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर देसराज टंडन, पार्षद अरुण सूद, सौरभ जोशी, आशा जसवाल, राजिंद्र कौर रत्तू, हीरा नेगी, देसराज गुप्ता, देवेश मोदगिल, सतिंद्र सिंह, राजेश गुप्ता बिट्टू, पूर्व पार्षद जगजीत सिंह कंग, ग्रेन मार्केट एसोसिएशन के प्रवक्ता नौशाद अली, पंचकूला एमसी के पूर्व उपाध्यक्ष बीडी सिंगला, भाजपा मोहाली के जिलाध्यक्ष सुखविंदर गोल्डी और भाजपा पंचकूला के जिलाध्यक्ष विशाल सेठ भी इस दौड़ का हिस्सा बने।
इसके अलावा पतंजलि योग पीठ के सदस्य, आर्ट ऑफ लिविंग, शहर के गुरुद्वारा साहिब और मंदिर की धार्मिक सभाओं के सदस्य, स्कूलों कालेजों व अन्य निजी शिक्षा संस्थानों के विद्यार्थी, इंडस्ट्री एसोसिएशन व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने रन फार यूनिटी में हिस्सा लिया।
इस मौके पर ओपी धनखड़ ने कहा, ‘इस दौड़ के साथ ही ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ मूवमेंट का आगाज हुआ जो कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की याद में पूरे देश में चलने वाला एक कैंपेन है। इस मूवमेंट का मकसद है सरदार पटेल के मूल्यों, संचालन प्रक्रिया और मूल स्तर पर होने वाले विकास को उजागर करना।’
विनीत जोशी ने ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ प्रोजेक्ट के बारे में बताया कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के नारे के साथ गुजरात की नर्मदा नदी के तट पर सरदार पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा देश भर से एकत्रित किए गए लोहे से तैयार की जाएगी। यह प्रतिमा दुनिया में सबसे ऊंची होगी।
सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय एकता ट्रस्ट के अंतर्गत बन रही यह प्रतिमा सिर्फ एक प्रतिमा नहीं, बल्कि राष्ट्रीय प्रतिष्ठा का एक स्मारक होगा। दुनिया की आने वाली सैकड़ों पीढ़ियों के लिए यह भारत की एकता का एक गर्वित प्रतीक होगा।