फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rumour of fire in swaraj express train at karnal

अचानक हड़कंप मच गया और ट्रेन से कूद कर भागने लगे यात्री, जानें क्या हुआ?

Sun, 25 Jun 2017 11:09 AM IST
सोमदत्त शर्मा/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
सोमदत्त शर्मा/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा) Updated Sun, 25 Jun 2017 11:09 AM IST
विज्ञापन
rumour of fire in swaraj express train at karnal
स्वराज एक्सप्रेस गाड़ी में आग की अफवाह से यात्रियों में हड़कंप
अचानक कुछ ऐसा हुआ कि अफरा तफरी मच गई और लोगों ने ट्रेन की चेन खींच दी। जैसे ही ट्रेन रुकी, लोग कूद कूद कर भागने लगे। घटना हरियाणा के करनाल की है। स्वराज एक्सप्रेस गाड़ी में आग की अफवाह फैलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। सभी ने गाड़ी की इमरजैंसी चेन खींच दी और ट्रेन रुक गई।
विज्ञापन


जैसे ही ट्रेन रुकी, लोग गाड़ी से कूदने लगे। ट्रेन ब्रेक लगाती हुई घरौंडा रेलवे स्टेशन से कुछ दूर आगे नसीब बिहार कालोनी के पास रूकी, लेकिन अफवाह की बात सुनकर यात्रियों ने राहत की सांस ली। दस मिनट बाद गाड़ी करनाल की ओर रवाना हो गई।
विज्ञापन

दिल्ली से कटरा जा रही थी स्वराज एक्सप्रेस

rumour of fire in swaraj express train at karnal
ट्रेन - फोटो : डेमो ‌प‌िक
शनिवार को स्वराज एक्सप्रेस गाड़ी लगभग 2.50 बजे दिल्ली से कटरा की ओर जा रही थी। अचानक गाड़ी के एक कोच में किसी ने आग लगने की अफवाह फैला दी और यह पूरी ट्रेन में फैल गई। इससे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई और उन्होंने आनन फानन में इमरजेंसी अलार्म खींच दिया।

अलार्म के बाद जैसे ही गाड़ी थोड़ी धीमी हुई तो यात्रियों ने चलती ट्रेन ही से अपने बच्चों व सामान के साथ कूदना शुरू कर दिया। देखते ही देखते ट्रेन खाली हो गई और लोग जमा हो गए। काफी देर तक लोग ट्रेन से नीचे खड़े रहे, लेकिन आग नजर नहीं आई। पता चला कि यह कोरी अफवाह थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed