मोहाली: SCL के बाहर बैग की बम की अफवाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब सेक्टर 71 में एससीएल के बाहर एक बैग में बम के होने की अफवाह फैल गई। आनन-फानन में पुलिस विभाग और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।
डॉग स्क्वॉयड समेत विभिन्न सुरक्षा दस्ते भी तैयारी के साथ मौके पर पहुंच गए। जांच की गई तो बैग खाली निकला। उसके बाद पुलिस और अधिकारियों की सांस में सांस आई, लेकिन इस घटना को गंभीरता से लिया गया।
पुलिस ने तुरंत आसपास की सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग खंगालनी शुरू कर दी। चेक करने पर पता चला कि एक आदमी साइकिल पर जा रहा था। वह बैग को फैंक गया था।
पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए कार्रवाई की
जानकारी के मुताबिक, यह मामला रविवार देर शाम का है। कुछ युवा गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने जा रहे थे। उन्होंने सेमी कंडक्टर लैबोरेट्री के सामने सड़क पार कोठियों की साइड एक नया अटैची बैग पड़े देखा। उन्हें लगा कि इसमें बम हो सकता है।
उन्होंने तुरंत इस बारे में पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस अधिकारी हरकत में आ गए। तुरंत पुलिस की विभिन्न टीमें एससीएल के बाहर पहुंच गई। पहले उस जगह को रेत के बोरों से कवर किया गया। इसके बाद डॉग व बम स्क्वॉयड की टीमों ने जांच की। लेकिन, बैग खाली निकला।
इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। जब एससीएल के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिग देखी गई तो पता चला कि कोई व्यक्ति साइकिल पर जाते समय बैग फेंक गया था। ऐसे में पुलिस को लग रहा है कि यह व्यक्ति चोरी कर बैग ले जा रहा था।