फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rudra's century won CL Champs Cricket Academy

Chandigarh News: रूद्र के शतक से सीएल चैंप्स क्रिकेट अकादमी को मिली जीत

Sat, 06 May 2023 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Rudra's century won CL Champs Cricket Academy
चंडीगढ़। रूद्र की शानदार शतकीय पारी से सीएल चैंप्स क्रिकेट अकादमी ने डीएवी क्रिकेट अकादमी की टीम को नौ विकेट से हरा दिया। आरपी सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कैंबवाला स्थित मैदान पर कराया जा रहा है। शुक्रवार को टूर्नामेंट के आखिरी लीग मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी डीएवी क्रिकेट अकादमी सेक्टर-8 की टीम 29.5 ओवर में कुल 187 के स्कोर पर सिमट गई। सौरीश ने 63, प्रथम महाजन ने 40 और कुणाल ने 28 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में इशमीत, अर्जुन और अखिलेश ने 2-2 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएल चैंप्स क्रिकेट अकादमी ने 20.5 ओवर में 1 विकेट पर 190 रन बनाकर मैच जीत लिया। रूद्र रावत ने 100 रन बनाए। अर्यश ने 32 रन की नाबाद पारी खेली। गेंदबाजी में कृष अंशु ने 32 रन देकर 1 विकेट चटकाया। रूद्र को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में चैंप्स क्रिकेट अकादमी, नागेश क्रिकेट अकादमी, गुरसागर क्रिकेट अकादमी और सनशाइन क्रिकेट अकादमी ने जगह बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed