फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ruckus in PU.. March took out to conduct the graduation class elections

पीयू में घमासान.. स्नातक वर्ग का चुनाव करवाने के लिए निकाला मार्च

Thu, 19 Aug 2021 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Ruckus in PU.. March took out to conduct the graduation class elections
स्नातक वर्ग के चुनाव समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन करते स्टूडेंट्स।
चंडीगढ़। पीयू सीनेट स्नातक वर्ग के चुनाव करवाने व कैंपस खोलने की मांग को लेकर बुधवार को छात्रों से लेकर शिक्षक संगठन, वकील, किसान, गायक और विधायक सड़क पर उतर आए। उन्होंने धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही वीसी कार्यालय से लेकर उनके आवास तक मार्च निकाला। नारेबाजी करके चेतावनी दी कि पीयू के अफसर जल्द इन मांगों को पूरा करें, अन्यथा उग्र प्रदर्शन होगा। छात्र लगातार वीसी कार्यालय पर धरना दे रहे हैं।
विज्ञापन

पीएसयू ललकार, एसएफएस, एएसए, एनएसयूआई, सोई, पुसू, पुटा आदि संगठनों के पदाधिकारी वीसी कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए। पूर्व सीनेटर भी पहुंचे। यहां बैठक करने के बाद मार्च निकालते हुए सभी लोग वीसी आवास के बाहर एकत्रित हो गए। धूप में बैठकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व वरिष्ठ सीनेटर डॉ. आरएन शर्मा ने कहा कि सीनेट का गठन यहां के अधिकारी नहीं होने दे रहे हैं। बार-बार अड़ंगा लगाया जा रहा है। स्नातक वर्ग का चुनाव स्थगित कर दिया गया। मतदाता अपना मत डालने के लिए इंतजार कर रहे हैं। उत्तराखंड व दिल्ली में अनुमति न मिलने की बात अफसर कर रहे हैं, लेकिन इन दोनों ही क्षेत्रों में गिनती के मत पड़ते हैं। उन्होंने छात्रों से कहा कि यदि सीनेट होती तो पीयू इतने दिन बंद नहीं होती। छात्र आज यहां पढ़ रहे होते। कई अन्य छात्र नेताओं ने भी विचार रखे। वकीलों से लेकर शिक्षकों ने भी बात रखी। कहा कि वीसी यहां मनमानी कर रहे हैं। वह नहीं चाहते कि कैंपस खुले, क्योंकि छात्रों की संख्या इससे बढ़ जाएगी और उनके मनमाने निर्णयों पर रोक लग जाएगी।
विज्ञापन

गायक कंवर ग्रेवाल व हर्ष चीमा ने गानों से जोश भरा
पंजाबी गायक कंवर ग्रेवाल ने कहा कि छात्र जाग जाएं। देश को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। हालात खराब हैं। अब नहीं जागे तो कभी नहीं जागेंगे। यहां वीसी अपनी मनमानी कर रहे हैं और देश में पीएम अपनी मनमानी कर रहे हैं। उन्होंने गाना गाकर छात्रों में जोश भरा। इसी तरह हर्ष चीमा ने भी छात्रों में जोश भरा। छात्रों ने कहा कि उनकी मांगें जब तक पूरी नहीं होंगी, तब तक वे प्रदर्शन करेंगे। उसके बाद छात्र वीसी कार्यालय के बाहर आकर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed