फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rs 1166 per month spent on online education, 19.6 percent of people unemployed

सर्वे: ऑनलाइन एजुकेशन पर 1166 रुपये प्रतिमाह खर्च बढ़ा, 19.6 फीसदी लोग हुए बेरोजगार

Sun, 24 May 2020 02:36 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 24 May 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
Rs 1166 per month spent on online education, 19.6 percent of people unemployed
सांकेतिक तस्वीर

कोविड-19 के चलते लॉकडाउन में उत्तर भारत के नौकरी पेशा लोगों ने बच्चों की पढ़ाई के जरिये 48 फीसदी रकम बचाई है। लेकिन ऑनलाइन पढ़ाई का खर्च शून्य से बढ़कर 1166 रुपये प्रतिमाह हो गया। बेरोजगारी की दर में बढ़ोत्तरी हो गई है। 19.6 फीसदी लोगों का रोजगार छिन गया।

विज्ञापन

 

दो से तीन काम एक साथ करने वाले लोगों में से 30.6 फीसदी के पास महज एक ही काम रह गया है। ये चौंकाने वाले आंकड़े पंजाब यूनिवर्सिटी के यूबीएस विभाग के प्रोफेसर कुलविंदर सिंह, प्रोफेसर गुनमाला सूरी, डॉ. निरवैर सिंह ने लॉकडाउन के बाद नौकरी पेशा लोगों के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ा? पर किए ऑनलाइन सर्वे में सामने आए हैं।

विज्ञापन


सर्वे में यह भी सामने आया है कि ट्रांसपोटेशन व मनोरंजन पर जहां खर्च घटा वहीं महंगाई भी आसमान पर पहुंची। महंगाई की दरें पांच फीसदी से लेकर 100 फीसदी तक बढ़ी हैं। रोजमर्रा की चीजें महंगी हुई हैं। चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश व राजस्थान का कुछ भाग सर्वे में शामिल किया गया। 500 लोगों ने सर्वे में हिस्सेदारी दिखाई। ऑनलाइन आए जवाबों का इस टीम ने विश्लेषण किया। टीम का कहना है कि लॉकडाउन के कारण नौकरी पेशा लोगों का भी बड़ा नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं आंकड़े

 

                              खर्च की कहानी... आंकड़ों की जुबानी

ये हैं चीजें लॉकडाउन से पहले लॉकडाउन के बाद
आमदनी 49501 37216
बचत 17344 14422
प्रतिमाह खर्च 25099 17216
स्वास्थ्य 628 572
फूड खर्च 7526 6971
नॉन फूड 8716 4736
शिक्षा 3465 1810
ऑनलाइन एजुकेशन 00 1166
मनोरंजन 1527 553
ट्रांसपोर्ट 2955 357

(नोट: यह आंकड़े प्रतिमाह के हैं)

लॉकडाउन का नौकरी पेशा वाले लोगों पर क्या प्रभाव पड़ा, इसको लेकर समग्र सर्वे ऑनलाइन किया गया। आंकड़े चौंकाने वाले आए हैं। ऑनलाइन शिक्षा पर जहां खर्चा बढ़ा तो वहीं सामान्य एजुकेशन पर कम हुआ। लोगों की नौकरियां चली गई हैं। महंगाई भी बढ़ गई है। प्रतिमाह आमदनी घटी। इसके कारण बचत व खर्च भी कम हुआ। - प्रो. कुलविंदर सिंह, यूबीएस विभाग पीयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed