फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rowing Championships in Chandigarh Sukhna Lake

रोइंग चैंपियनशिप: बेटियों ने दिखाया दम, 6 मेडल जीतकर पीयू टॉप पर

Tue, 13 Sep 2016 02:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 13 Sep 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
Rowing Championships in Chandigarh Sukhna Lake
rowing championships - फोटो : अमर उजाला
ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी रोइंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला चार गोल्ड, एक सिल्वर, एक ब्राेंज मेडल के साथ कुल 6 मेडल जीतकर पहले, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी तीन गोल्ड, तीन सिल्वर, एक ब्राेेंज के साथ कुल 7 मेडल लेकर दूसरे, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घड़ूआं, मोहाली एक गोल्ड जीतकर तीसरे और पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ तीन सिल्वर मेडल जीतकर चौथे स्थान पर हैं।
विज्ञापन


चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को 2000 मीटर के फाइनल मुकाबले खेले गए। इनमें वुमन सिंगल्स स्कल इवेंट में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला की नवनीत कौर ने 8.31.91 मिनट के साथ गोल्ड जीता। वहीं पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ की पूजा ने 8.40.51 का समय लेकर सिल्वर और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की मंजोत कौर 8.41.84 का समय लेकर ब्रोंज मेडल जीतने में कामयाब रही।
विज्ञापन


वुमन पेयर इवेंट में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की हरप्रीत कौर और अनु ने 8.33.11 का समय लेकर गोल्ड मेडल, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला की मनदीप कौर और मोनिका ने 8.55.69 का समय लेकर सिल्वर मेडल, अन्ना यूनिवर्सिटी की अदिति और सनकवी ने ब्राेंज मेडल जीता।  पुरुष वर्ग के सिंगल स्क ल में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, घड़ूआं मोहाली के प्रीतपाल सिंह ने 7.13.96 का टाइम लेकर गोल्ड मेडल जीता तो वहीं कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के चेतन ने 7.20.26 का समय लेकर सिल्वर मेडल और पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के गुरविंदर सिंह 8.30.82 मिनट के समय के साथ ब्रोंज मेडल जीतने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed