Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Round of resignations continues in Congress, 52 officials including block chief left their posts

Chandigarh News: कांग्रेस में इस्तीफे का दौर जारी, ब्लॉक प्रमुख समेत 52 पदाधिकारियों ने छोड़ा पद

Sun, 21 Apr 2024 05:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
Round of resignations continues in Congress, 52 officials including block chief left their posts
चंडीगढ़। कांग्रेस का घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को वार्ड नंबर 15 के ब्लाक अध्यक्ष सहित 52 पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया। एक तरफ कांग्रेस का प्रचार शुरू है दूसरी ओर इस्तीफे का दौर चल रहा है। पदाधिकारियों ने अपना-अपना इस्तीफा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजा है। ये सभी बंसल गुट के माने जा रहे हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से आग्रह किया है कि चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला को आदेश दे कि चंडीगढ़ कांग्रेस में चल रहे घमासान को जल्द से जल्द ठीक करें। जिन पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दिए हैं, उनकी समस्या को हल किया जाए ताकि पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में जुट जाएं। इस्तीफा देने वालों में अध्यक्ष उमाशंकर यादव, उपाध्यक्ष दविंदर कुमार, महासचिव राज कुमार यादव के अलावा अन्य पदाधिकारियों में शेर बहादुर, लक्ष्मी रानी शर्मा, ललिता देवी, राम प्रताप यादव, उमा राज भर, विजय राज भर, दीपक, मुन्ना मियां, सागर, नेतु, राम खेलावन, मोहम्मद हारुन, ललित शर्मा, मुकेश कुमार, मुन्ना पटेल, राजेंद्र, भरत राय, संजीव , भूप सिंह, ललित, दीपिका देवी, राज कुमार, संगीता, कन्हैया लाल, राम अवध, भूपेंद्र शर्मा, महबूब अहमद, खुशबू कुमार, ओम प्रकाश, हरि शंकर यादव, चंद्रभान, वेणु मोर्गन, मट्टू, मोहम्मद निसार, सुरेश कुमार, राजेश कुमार, सुनील गुप्ता, अनिल कुमार , राज कुमार यादव, लाल बहादुर मौर्या, राज कुमार, प्रदीप मौर्या, शिव कुमार, संतराम, राकेश, नीरज गुप्ता, राहुल चौहान मोहम्मद आरिफ, शहजाद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed