फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rose Festival from 21st to 23rd February, Municipal Corporation is looking for sponsor

Chandigarh News: रोज फेस्टिवल 21 से 23 फरवरी तक, नगर निगम ढूंढ रहा स्पॉन्सर

Wed, 22 Jan 2025 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Rose Festival from 21st to 23rd February, Municipal Corporation is looking for sponsor
चंडीगढ़। शहर में इस साल 21 से 23 फरवरी के बीच सेक्टर-16 के रोज गार्डन में रोज फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। नगर निगम ने तारीखों की घोषणा कर दी है। निगम ने पहले किसी निजी एजेंसी से रोज फेस्टिवल कराने की योजना बनाई थी। इसके लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट भी जारी कर दिया गया था लेकिन किसी ने रुचि नहीं दिखाई। इसलिए, अब 11 सब-कमेटियों को ही जिम्मेदारी दी गई है। वे ही अलग-अलग इवेंट के लिए स्पॉन्सर ढूंढ रहे हैं।
विज्ञापन

इस बार नगर निगम वित्तीय संकट से जूझ रहा है, जिसके चलते रोज फेस्टिवल के आयोजन को लेकर कई चुनौतियां सामने आई हैं। पहले नगर निगम ने इस आयोजन को निजी एजेंसियों के माध्यम से कराने की योजना बनाई थी, लेकिन किसी भी एजेंसी ने इसमें रुचि नहीं दिखाई। नगर निगम के आयुक्त अमित कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि रोज फेस्टिवल को पूर्व की भांति आयोजित किया जाए और किसी भी कार्यक्रम को रद्द न किया जाए।
विज्ञापन

नगर निगम ने आयोजन की सभी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए 11 सब-कमेटियों का गठन किया है। इन्हें अलग-अलग इवेंट सौंपे गए हैं। इन कमेटियों को लोकल स्पॉन्सर ढूंढने और आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं को संभालने का कार्य सौंपा गया है। वित्तीय संकट के मद्देनजर नगर निगम को इस आयोजन के लिए स्पॉन्सर की सख्त जरूरत है। सब-कमेटियां स्थानीय व्यापारिक संस्थानों, कॉर्पोरेट्स और अन्य हितधारकों से संपर्क कर रही हैं। कुछ सब-कमेटियों ने स्पॉन्सर भी ढूंढ लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि सदन की बैठक में निगम एक करोड़ 11 लाख रुपये में रोज फेस्टिवल कराने का प्रस्ताव लाया था। पार्षदों ने सवाल उठाया था कि वित्तीय संकट के बीच इतना खर्च करना ठीक नहीं है। हालांकि, प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई थी लेकिन पैसे नहीं होने की वजह से लोकल स्पॉन्सर ढूंढे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed