फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rose festival@chandigarh

रोज फेस्ट: दूसरे दिन भी दिनभर धमाल

Sun, 23 Feb 2014 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 23 Feb 2014 01:08 AM IST
विज्ञापन
rose festival@chandigarh

रोज फेस्टिवल के दूसरे दिन छुट्टी का दिन होने के कारण काफी संख्या में लोग उमड़े। इनमें युवाओं की संख्या अच्छी खासी रही। दूसरे दिन कई वर्ग में प्रतियोगिताएं हुईं। इसके अलावा कई रंगारंग प्रस्तुतियां भी पेश की गई।

विज्ञापन


शनिवार को रोज फेस्टिवल में कई प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें रोज किंग और रोज क्वीन चुने गए।      

इसके अलावा कार्यक्रम के दूसरे भाग में गुलाब से जुड़ी स्कूली प्रतियोगिता हुईं। इसमें सेक्रेड हार्ट स्कूल-26 को पहला और एसडी पब्लिक स्कूल-32 दूसरे स्थान पर रहा।

विज्ञापन

सरबजीत रोज किंग, इंद्र बनीं रोज क्वीन

rose festival@chandigarh

सरबजीत संधू को रोज किंग और इंद्र वर्षा रोज क्वीन बनीं। इसके अलावा बच्चों के लिए भी रोज प्रिंस और रोज प्रिंसेस की प्रतियोगिता हुई। इसमें एक से डेढ़ साल के वर्ग सरताज सिंह और अन्विता धीमान को क्रमश: रोज प्रिंस और रोज प्रिंसेस चुना गया।

डेढ़ से दो साल वर्ग में माहिर सिंह को रोज प्रिंस और अन्हा अग्रवाल को रोज प्रिंसेस चुना गया। दो से तीन साल की कैटेगरी में आरिक सिंह और नव्या अरोड़ा को रोज प्रिंस और रोज प्रिंसेस चुना गया।

इस मौके पर पार्षद गुरबख्श रावत ने कहा कि अगले साल से प्रतियोगियों को नकद राशी और स्कूल एडमिशन में सुविधाएं दी जाएंगी।

गजल से बांधा समां

rose festival@chandigarh
रोज फेस्टिवल के दूसरे दिन शहरवासियों ने गजलों का आनंद उठाया। फेस्टिवल में शाम 4.30 बजे से गजल गायक सुरेंद्र खान ने गजल से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर वहां मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका साथ दिया।
विज्ञापन

आरिक सिंह बने रोज प्रिंस

rose festival@chandigarh
दो से तीन साल की कैटेगरी में आरिक सिंह और नव्या अरोड़ा को रोज प्रिंस और रोज प्रिंसेस चुना गया। डेढ़ से दो साल वर्ग में माहिर सिंह को रोज प्रिंस और अन्हा अग्रवाल को रोज प्रिंसेस चुना गया।

भीड़ बढ़ी, सड़क बंद की

rose festival@chandigarh

शनिवार को कई लोगों की छुट्टी होने के कारण लोग काफी संख्या में रोज फेस्टिवल पहुंचे। कई लोग परिवार के साथ आए तो कई दोस्तों की मंडली बनाकर।

भीड़ बढ़ने पर आसपास की सड़कों पर ट्रैफिक का भी भारी दबाव रहा। इस पर पुलिस ने सेक्टर-11 और सेक्टर-10 के चौक के बीच से मटका चौक को जाने वाली सड़क को शाम को बंद कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed