फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rose Festival 2026 Chandigarh police issue traffic advisory

Chandigarh Rose Fest: इस बार हेलीकॉप्टर राइड, तीन दिन के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, यहां पार्क करें वाहन

Thu, 19 Feb 2026 08:22 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 19 Feb 2026 08:22 PM IST
सार

Chandigarh Rose Fest 2026: सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में 20 फरवरी से रोज फेस्टिवल 2026 शुरू हो रहा है। तीन दिन तक चलने वाले रोज फेस्ट को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। 

विज्ञापन
Rose Festival 2026 Chandigarh police issue traffic advisory
शुक्रवार से शुरू हो र हा रोज फेस्टिवल। - फोटो : करुण शर्मा।

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्थित रोज गार्डन में रोज फेस्टिवल शुक्रवार से शुरू हो रहा है। तीन दिन (शुक्रवार-शनिवार-रविवार) चलने वाले रोज फेस्ट का शहर के लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बार रोज फेस्ट में 850 से अधिक किस्मों के गुलाब प्रदर्शित किए जाएंगे। रोज फेस्टिवल में चंडीगढ़ के ही नहीं बल्कि पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश तक के लोग पहुंचते हैं। तीन दिन में लाखों लोग रोज फेस्ट का लुत्फ उठाते हैं। रोज फेस्टिवल को लेकर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है।  

विज्ञापन


शहर के नागरिकों के लिए यह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि गौरव का प्रतीक है। पिछले वर्ष करीब पांच लाख लोगों ने इस महोत्सव में हिस्सा लिया था। ऐसे में इस बार भी बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने की उम्मीद है। वीरवार को मेयर सौरभ जोशी ने अधिकारियों के साथ तैयारियों का दौरा किया। उन्हें मुख्य रूप से पंडाल, मंच, स्टॉल और सजावट दिखाई गई। 
विज्ञापन


20 से 22 फरवरी तक चलेगा महोत्सव
54वां रोज फेस्टिवल 20 से 22 फरवरी तक सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। मिस्टर रोज किंग और रोज क्वीन प्रतियोगिता, वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष स्पर्धा, ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग, लोक नृत्य और फोटोग्राफी प्रतियोगिता जैसे कई आकर्षण रखे गए हैं। हेलीकॉप्टर राइड और हॉट एयर बैलून की व्यवस्था भी की गई है। बच्चों के लिए झूलों का इंतजाम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Rose Festival 2026 Chandigarh police issue traffic advisory
ट्रैफिक एडवाइजरी। - फोटो : अमर उजाला

यहां पार्क कर सकते हैं वाहन

  • चंडीगढ़ पुलिस हेडक्वार्टर के पीछे वाहनों की पार्किंग बनाई गई है। 
  • सेक्टर-9 स्थित चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) और यूटी सचिवालय के पीछे भी पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। सेक्टर-9 पंजाब पुलिस मुख्यालय के पीछे से लेकर केंद्रीय सदन तक। 
  • सेक्टर-9 मध्य मार्ग पर एससीओ के सामने। 
  • सेक्टर-16 रोज गार्डन की बैक साइड। 
  • सेक्टर-17 स्थित होटल ताज के सामने।
  • सेक्टर-17 टीडीआई मॉल के सामने। 
  • सेक्टर-17 मल्टीलेवल पार्किंग और नीलम थिएटर पार्किंग। 
  • सेक्टर-17 नगर निगम कार्यालय की पार्किंग।
  • सेक्टर-17 रास फ्रंटियर के पास।
  • सेक्टर-17 नीलम थिएटर के साथ लगती पार्किंग में भी वाहन पार्क कर सकते हैं। 

लोगों से ट्रैफिक पुलिस की खास अपील
ट्रैफिक पुलिस की तरफ से अपील की गई है कि लोग अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग में खड़े करें। सेक्टर-16 की अंदरूनी सड़कों, साइकिल ट्रैक, पैदल मार्ग और नो पार्किंग जोन में वाहन पार्क न करें। नियमों की अनदेखी कर पार्क किए वाहनों को पुलिस जब्त करेगी। ट्रैफिक पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 1073 पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं रोज फेस्ट के चलते कुछ सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्ट या प्रतिबंधित किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed