{"_id":"58958a604f1c1bf340e81c7b","slug":"rose-festival-2017-at-chandigarh-city-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोज फेस्टिवल: पहली बार चौपर से सैर, विनर कपल जाएगा यूरोप टूर पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोज फेस्टिवल: पहली बार चौपर से सैर, विनर कपल जाएगा यूरोप टूर पर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 04 Feb 2017 01:31 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Rose Festival
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम 17 से 19 फरवरी को आयोजित रोज फेस्टिवल की तैयारी में जुटा हुआ है। इस बार जहां चौपर की सैर करने का मौका मिलेगा वहीं नगर निगम की ओर से पहली बार नवविवाहित कपल के बीच प्रतियोगिता करवाने जा रहा है। प्रतियोगिता को जीतने वाले कपल को गोवा के टूर पर भेजा जाएगा, इसके अलावा पतंग प्रतियोगिता भी होगी। मालूम हो कि यह फेस्टिवल नगर निगम और प्रशासन का सबसे बड़ा आयोजन होता है। जिसमे शहर के कई प्रतिष्ठित लोग भी भाग लेते हैं। इसके साथ ही सीनियर सिटीजन के बीच भी प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
तीन दिवसीय रोज फेस्टिवल पर 48.65 लाख रुपये खर्च करने का फैसला लिया है। नगर निगम इस बार कई तरह के स्टाल भी लगा रहा है। रोज फेस्टिवल के सामने लैजर वैली में हर दिन एक नाइट का आयोजन भी होगा। इस फेस्टिवल का शहरवासियों को इंतजार रहता है क्योकि रोज प्रिंस और प्रिंसिस प्रतियोगिता होता जहां पर अभिभावक अपने बच्चों को लेकर आते हैं। हर भाग लेने वाले बच्चे को नगर निगम की ओर से गिफ्ट भी दिया जाता है।
वहीं मेयर आशा जसवाल ने धिकारियों को निर्देश दिया कि अलग-अलग प्रतियोगिताओं के लिए कमेटियों का गठन किया जाए। साथ ही सोसाइटी के सभी नेशनल और स्टेट अवार्ड विजेताओं को भी बुलाने का निर्णय लिया गया है। इसमें पद्मश्री, छात्र, टीचर, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, अफसर, मजदूर और सफाई कर्मचारी भी शामिल हैं।