फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rose Day today, express love by giving red roses

रोज डे आज, लाल गुलाब देकर कीजिए प्यार का इजहार

Mon, 07 Feb 2022 02:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Rose Day today, express love by giving red roses
सेक्टर- 35 में फूलों की दुकान पर गुलाबों को गुलदस्ते के रूप में प्रयोग करते एक फ्लावर ईस्ट। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। वेलेंटाइन सप्ताह का आगाज हो चुका है। यह सात से 14 फरवरी तक चलेगा। वेंलटाइन को देखते हुए बाजार सज चुके हैं। बाजार में कुछ दिन पहले से ही लाल, पीले, सफेद और गुलाबी रंग के गुलाब मिलने लगे हैं। आज रोज डे है। अपने प्यार का इजहार करने के लिए काफी अच्छा दिन है। इसलिए लाल गुलाब देकर अपना प्यार का इजहार कर सकते हैं।
विज्ञापन

किस रंग का गुलाब किसे दें
रोज डे पर हम अपने दोस्तों, अभिभावकों, शिक्षकों को भी गुलाब देकर उनके प्रति अपना प्रेम और स्नेह बयां कर सकते हैं। उन्हें गुलाब देकर आप अपने मन की बात कह सकते हैं।
विज्ञापन

लाल गुलाब
ये गुलाब के फूल में सबसे लोकप्रिय रंग है। लाल गुलाब प्रेम और भावनाओं से जुड़ा हुआ माना जाता है। इस गुलाब को देकर आप सामने वाले से अपना प्रेम जाहिर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीला गुलाब
पीला गुलाब खासतौर पर दोस्तों को देने के लिए पहली पसंद होता है। पीला रंग जोशपूर्ण, ताजगी और उत्साह देने वाला माना जाता है। अपने दोस्तों को यह गुलाब देकर हम उन्हें बता सकते हैं कि वे हमारे लिए कितने खास हैं।

सफेद गुलाब
सफेद रंग का गुलाब भी आप अपने दोस्त को दे सकते हैं। सफेद गुलाब सादगी, नम्रता और शांति का प्रतीक माना जाता है।
पिंक गुलाब
इस गुलाब को आप अपने माता-पिता, टीचर या भाई-बहन को देकर उनके प्रति अपना स्नेह जता सकते हैं। उन्हें धन्यवाद कहने के लिए पिंक गुलाब भेंट में दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed