{"_id":"662453ec694ebbeb06033c84","slug":"roommate-took-objectionable-pictures-and-gave-them-to-the-young-man-know-what-happened-next-chandigarh-news-c-16-pkl1043-403242-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: रूममेट ने आपत्तिजनक तस्वीरें खींच युवक को दी, जानिए... फिर क्या हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: रूममेट ने आपत्तिजनक तस्वीरें खींच युवक को दी, जानिए... फिर क्या हुआ
विज्ञापन
चंडीगढ़। जींद से शहर में पढ़ाई करने आई एक युवती की उसके रूम में रहने वाली युवती ने कपड़े बदलते वक्त आपत्तिजनक तस्वीरें खींच ली। उस रूममेट ने इन तस्वीरों को रवि नामक युवक को दे दी। इसके बाद वह युवती को परेशान करने लगा। इस बारे में युवती ने जींद पुलिस को शिकायत दी, जिसके आधार पर महिला थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई के लिए चंडीगढ़ भेज दिया। इसी आधार पर यूटी पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ युवती से छेड़खानी व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी चंडीगढ़ कोर्स करने के लिए गई थी। वह एक अन्य युवती के साथ रूम शेयर कर रहती थी। पढ़ाई करने के दौरान ही कमरे में एक दिन युवती ने पीड़िता की कपड़े बदलते समय कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें खींच ली। इस रूममेट ने इन फोटो को डिलीट करने के बजाय रवि नाम के युवक को दे दी। पिछले कुछ दिनों से रवि उनकी बेटी को मानसिक तौर पर परेशान कर रहा था और छेड़खानी भी करता था।