Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Room for women segment is great, love for cleanliness and call for education

Chandigarh News: महिला सेगमेंट के लिए कमरा शानदार, स्वच्छता से प्यार और शिक्षा की पुकार

Mon, 10 Nov 2025 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Room for women segment is great, love for cleanliness and call for education
चंडीगढ़। शहर की कई महिलाएं बेटियों के लिए शानदार काम करने में जुटी हैं। विकास नगर की रहने वाली वन लव फाउंडेशन की चांदनी मल्होत्रा और पुकार संस्था की शिवानी रैना। इन सभी का उद्देश्य महिलाओं को शिक्षित और सशक्त बनाना, लिंगानुपात को बढ़ना है। इन सभी एनजीओ की संस्थापकों का कहना है कि लोग एनजीओ सिर्फ बनाएं मत, उसको चलाएं भी।
विज्ञापन


स्वच्छता का संदेश देना है लक्ष्य

वन लव फाउंडेशन की चांदनी मल्होत्रा ने बताया कि उनकी संस्था का लक्ष्य है ज्यादा से ज्यादा गर्ल्स तक सेनेटरी पैड पहुंचाना। अब तक वह दो हजार से ज्यादा सेनेटरी पैड बांट चुकी हैं। वह ज्यादातर गांव के आसपास और कालोनियों के नजदीक के स्कूलों का चयन करती हैं, जिससे जरूरतमंद बच्चों को पैड मिल सकें। चांदनी मल्होत्रा ने कहा कि वास्तव में महिलाओं का स्वच्छता के बारे में अभी भी शिक्षित करने की आवश्यकता है। खासतौर से ग्रामीण क्षेत्रों में। ऐसा उन्होंने सेनेटरी पैड बांटने के दौरान महसूस किया है।
विज्ञापन




बच्चों की शिक्षा पर कर रही काम

पुकार संस्था की संस्थापक शिवानी रैना ने बताया कि वह बच्चों की शिक्षा के लिए काम कर रही हैं। खासतौर से आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लिए। शिवानी ने बताया कि उनकी संस्था की ओर से बीस लड़कियां को शिक्षा दी जा रही है। शिवानी रैना के अनुसार प्रयास यह रहता है कि इन लड़कियों को कोई परेशानी न आए। यदि उनके पास किताबें आदि नहीं हैं तो वह भी वही उपलब्ध करवाती हैं। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा लड़कियों को शिक्षित कर सकें। इसके लिए उनके प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed