फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   roof of house collapsed in ropar, two brothers killed

मकान की छत गिरने से मलबे में दबे 3 भाई, 2 की मौत, एक घायल

Mon, 27 Jun 2016 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्री आनंदपुर साहिब,रोपड़(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, श्री आनंदपुर साहिब,रोपड़(पंजाब) Updated Mon, 27 Jun 2016 10:15 AM IST
विज्ञापन
roof of house collapsed in ropar, two brothers killed
हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मकान की छत गिरने से तीन सगे भाई मलबे के नीचे दब गए। हादसे में दो भाइयों की मौत, एक घायल। श्री आनंदपुर साहिब के गांव लोधीपुर में मकान की छत गिरने से तीन सगे भाई मलबे के नीचे दब गए। हादसे में सन्नी (14), मन्नी (16) की मौत हो गई। मंगल सिंह (18) घायल है। सूचना मिलते ही तहसीलदार सुरिंदपाल सिंह, नायब तहसीलदार और पटवारी श्याम सुंदर मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन


मृतक के दादा सुरिंदर सिंह व पिता नानक सिंह ने बताया कि वह भाट सिंह बरादरी से संबंधित हैं। वह परिवार समेत लोधीपुर में नजदीक आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास एक मकान में किराए पर  रहते हैं। पूरा परिवार कुछ दिन पहले पटियाला में रिश्तेदारों के घर जागरण में गया हुआ था। 25 तारीख को सन्नी, मन्नी व मंगल सिंह तीनों यह कहकर वापस आ गए कि उन्हाेंने श्री आनंदपुर साहिब में टूर्नामेंट खेलना है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तीनों भाई रात करीब दो बजे सोए थे कि छत गिर गई। तीनों भाई मलबे के नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने सहायता के लिए शोर मचाया। कुछ लड़कों ने पंजाब कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रधान मोहन सिंह के पास मदद की गुहार लगाई। मोहन सिंह भसीन ने बताया कि जब कुछ लडक़े उनके पास आए तो करीब 2.30 बजे हुए थे। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने देखा कि मंगल सिंह का सिर मलबे से बाहर है तो उन्होंने तुरंत तीनों को बाहर निकालकर भाई जैता जी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने सन्नी और मन्नी को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहन सिंह भसीन ने बताया कि जिस घर में पीड़ित परिवार रहता था उससे कोई गली नहीं लगती है। इसके कारण राहत पहुंचने में परेशानी हुई। श्री आनंदपुर साहिब के तहसीलदार सुरिंदरपाल सिंह व नायब तहसीलदार समेत पटवारी श्याम सुंदर, काउंसलर नरिंदर सिंह निंदा व रेहड़ी यूनियन के प्रधान हरभजन सिंह सुखू ने छत गिरने से हुए नुकसान की रिपोर्ट बनाकर डीसी रोपड़ को भेज दी है। पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों भाइयों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed