फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rohtak sister molestation case

बहनों की 'बहादुरी' भाड़ में, सम्मान बचाने की तैयारी

Sat, 24 Jan 2015 04:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 24 Jan 2015 04:51 PM IST
विज्ञापन
rohtak sister molestation case

रोडवेज बस में बहनों की कथित बहादुरी पर सवाल उठने के बाद मामले में अब सशर्त समझौता होने के आसार बनते दिख रहे हैं।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात को दहिया खाप ने थाना कलां निवासी लड़की पक्ष से गुपचुप बैठक की। अब रविवार को फिर से बैठक होगी।

दहिया खाप के प्रधान सुरेंद्र दहिया का दावा है कि वे दोनों पक्षों के संपर्क में हैं और जल्द ही समझौते की उम्मीद बनती नजर आ रही है। वहीं, पूजा और आरती के पिता राजेश का कहना है कि उनकी ओर से गठित की गई 25 सदस्यीय कमेटी ही खाप सदस्यों से बता करेगी। बता दें कि 18 जनवरी को महापंचायत में दोनों पक्षों को मनाने की जिम्मेदारी हुड्डा व दहिया खाप को सौंपी गई थी।

समझौता किन शर्तों पर होगा!

rohtak sister molestation case

सुरेंद्र दहिया ने दावा किया है कि बैठक में लड़कियों की ओर से कमेटी सदस्यों ने सार्थक बात की है। समिति सदस्यों व परिजनों का कहना है कि समझौता तभी संभव है जब दोनों बहनों का सामाजिक सम्मान भी बरकरार रखा जाए। दोनों पक्षों की ओर से समझौता किन शर्तों पर होगा, ये तो रविवार को ही बैठक में तय हो सकेगा।

यूं बोले राजेश
पूजा और आरती के पिता राजेश बैरागी ने बताया कि उनसे दहिया खाप के प्रधान समेत अन्य लोगों ने विचार विमर्श किया था। रविवार को बैठक की बात कर रहे हैं। इस बैठक में उनकी ओर से गठित कमेटी ही शामिल होगी।

उन्हें उस दिन दिल्ली में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में जाना है। उनकी दोनों बेटियों को दिल्ली में भारतीय वैष्णव स्वामी पंजयण ट्रस्ट की ओर से सम्मानित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed