फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   rohtak gangrape, bhiwani girl gangrape, rohtak police, gangrape after kidnapping, crime, haryana

गैंगरेप पीड़िता से गैंगरेपः मामला सुलझाने को पुलिस उठाएगी ये बड़ा कदम

Wed, 27 Jul 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Wed, 27 Jul 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
rohtak gangrape, bhiwani girl gangrape, rohtak police, gangrape after kidnapping, crime, haryana
आरोपियों के परिजनों ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल की लोकेशन के आधार पर दावा
हरियाणा में भिवानी की छात्रा से दोबारा गैंगरेप मामले की सच्चाई जानने के लिए अब रोहतक पुलिस नया दाव खेलने जा रही है। दरअसल, एसआईटी पीड़िता के परिवार और पांचों आरोपियों को आमने सामने बैठाकर पूछताछ करेगी। इस पूछताछ में पीड़िता को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


एसआईटी ने आरोपियों की रिमांड खत्म होने के बाद बुधवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से पांचों आरोपियों को एक बार फिर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। एसआईटी ने कोर्ट से आरोपियों का दो दिन का पुलिस रिमांड मांगा था मगर कोर्ट ने एक दिन का रिमांड मंजूर किया। अब पुलिस तीनों आरोपियों को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन


पुलिस का तर्क  
एसआईटी इंचार्ज डीएसपी पुष्पा खत्री के नेतृत्व में आरोपी संदीप हुडडा, प्रमोद कुमार, जगमोहन, अमित और संदीप को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने आरोपियों का दो दिन का रिमांड मांगते हुए दलील दी कि सभी आरोपियों को आमने सामने बैठाकर और पीड़िता सहित उसके परिवार के सदस्यों शामिल कर सवाल जवाब किये जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि केस में हाल ही में पकड़े गये आरोपी संदीप हुड्डा और प्रमोद कुमार के शामिल होने के बाद नये तथ्य सामने आये हैं। इस कारण इन दोनों आरोपियों को पहले गिरफ्तार किये गये तीन आरोपियों के साथ आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी।

आरोपी पक्ष के वकील का तर्क
जगमोहन, अमित और संदीप कुमार के वकील मनोज बेड़वाल और हरेन्द्र भालौठिया ने तीनों के रिमांड का विरोध किया। उन्होंने कोर्ट में तीनों आरोपियों को निर्दोष बताते हुए केस से डिस्चार्ज करने की मांग की। बेड़वाल ने कहा कि  हमारे तीनों क्लाइंट के निर्दोष होने के सबूत पुलिस की फाइल पर है। इस कारण तीनों को रिमांड पर लेने की आवश्यकता ही नहीं है।

होटल मैनेजर और कर्मचारी ने दर्ज करवाए बयान

rohtak gangrape, bhiwani girl gangrape, rohtak police, gangrape after kidnapping, crime, haryana
पीड़िता के परिजनों ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाए
जिस होटल में छात्रा एक आरोपी के साथ गई थी एसआईटी ने उसके मैनेजर और कर्मचारियों के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज करवाए। आरोपियों के वकील मनोज बेड़वाल ने बताया कि होटल के तीनों कर्मचारियों ने अपने बयानों में बताया है कि वारदात वाले दिन एक लड़की आरोपी प्रमोद के साथ होटल में आई थी। हालांकि कर्मचारियों ने अपने बयानों में पीड़िता का नाम नहीं लिया है।

मामले में पांचों आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि में पांचों आरोपियों सहित पीड़ित परिवार की आमने सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी। इसके बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
- पुष्पा खत्री, डीएसपी, इंचार्ज एसआईटी

जगमोहन, अमित और संदीप कुमार के बेगुनाही के सबूत पुलिस फाइल पर है। उस आधार पर तीनों को केस से डिस्चार्ज करने की मांग की जाएगी।
- मनोज बेड़वाल और हरेंद्र भालौठिया, आरोपी पक्ष के वकील
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed