{"_id":"6327857c494fd54829593bac","slug":"rohit-sharma-said-arshdeep-singh-was-the-best-player-of-the-death-over-he-got-the-reward-for-it-chandigarh-news-pkl4628194179","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहित शर्मा बोले : अर्शदीप सिंह डेथ ओवर के बेहतरीन खिलाड़ी, इसका उन्हें इनाम मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहित शर्मा बोले : अर्शदीप सिंह डेथ ओवर के बेहतरीन खिलाड़ी, इसका उन्हें इनाम मिला
विज्ञापन
प्रेस कांफ्रेस के दौरान रोहित शर्मा।
- फोटो : MOHALI
चंडीगढ़। टीम इंडिया को अरसे से बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की तलाश थी। अर्शदीप सिंह ने इस कमी को पूरा कर दिया है। उसके खेल ने मुझे काफी प्रभावित किया है। यह कहना हैं भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा का। वे रविवार को मोहाली स्थित पीसीए स्टेडियम में एक प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा, ‘जब अर्शदीप गेंदबाजी करते हैं तो उनके इरादे बिल्कुल साफ होते हैं। आईपीएल में आखिरी ओवर में घातक गेंदबाजी की बदौलत वह सुर्खियों में आ चुके थे और इसके लिए उन्हें टीम इंडिया में जगह दी गई है। रोहित ने कहा एशिया कप उनके लिए पहला इंटरनेशनल डेब्यू था, जिसमें उन्होंने बेहतर गेंदबाजी कर टी-20 वर्ल्ड कप और साउथ अफ्रीका के दौरे में भारतीय टीम में जगह बना ली है।
किक्रेट में किस्मत का भी साथ होता है
रोहित ने कहा कि एशिया कप में पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ मुकाबले काफी नजदीकी रहे थे। इस खेल में कुछ किस्मत का भी साथ होता हैै जिसमें ऐन मौके पर एक दो विकेट मिल जाना, एकदम से फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज का कैच पकड़ा जाना शामिल है। उन्होंने कहा कि दर्शक तो हर मुकाबले में अपनी टीम को जीतते हुए देखना चाहते हैं लेकिन कभी विपक्षी टीम का भी दिन होता है वह भी मुकाबला जीत लेती है।
विज्ञापन
वर्ल्ड कप के लिए मजबूत टीम तैयार होगी
ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले साउथ अफ्रीका की टीम भारत के दौरे पर आएगी । इस दौरान खेले जाने वाले मुकाबलों में हमे अपनी टीम के खिलाड़ियों की परफॉरमेंस के बारे में पता चल जाएगा। उन कमियों को दूर करने को हमें कुछ समय भी मिल जाएगा। हम वर्ल्ड के लिए मजूबत टीम को तैयार करने में जुटे हुए हैं। बेहतर बल्लेबाजी के साथ हमारे पास गेंदबाजी के जसप्रीत बुमरा, अर्शदीप सिंह, हार्दिक, हर्षल पटेल और भुवनेश्वर कुमार जैसे तेज गेंदबाज हैं। वहीं, स्पिनर में चहल और अक्षर पटेल मैच टीम में मौजूद हैं।