फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rocky Mittal Getting threats from Pakistan

पुलवामा हमले पर रॉकी मित्तल ने बनाया गाना, पाकिस्तान से आ रही जान से मारने की धमकी

Tue, 05 Mar 2019 08:28 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 05 Mar 2019 08:28 PM IST
विज्ञापन
Rocky Mittal Getting threats from Pakistan
रॉकी मित्तल

पाकिस्तान के खिलाफ लगातार गाने बनाने के कारण एक और सुधार कार्यक्रम के निदेशक रॉकी मित्तल को सोशल मीडिया पर धमकी मिल रही हैं। ये धमकी लगातार पाकिस्तान के लोगों की तरफ से दी जा रही हैं। रॉकी मित्तल के पुलवामा अटैक पर बनाए गए गाने को भी यू-ट्यूब ने बैन कर दिया है। उधर, इस संबंध में जान का खतरा जताते हुए रॉकी मित्तल ने डीजीपी को पत्र भेजा है। 

विज्ञापन


हाल ही में रॉकी मित्तल ने पुलवामा अटैक पर यू-ट्यूब पर गाना अपलोड किया था। इसे लोगों ने खूब पसंद किया था। डीजीपी से शिकायत करते हुए रॉकी मित्तल ने बताया कि पिछले कई दिन से सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के कुछ लोग गाली-गलौज करने के साथ-साथ जान से मारने की भी धमकी दे रहे हैं। उधर, यू-ट्यूब पर रॉकी मित्तल द्वारा डाले गए गाने को हटा दिया गया है। पूर्व में भी दो बार रॉकी मित्तल को धमकी दी जा चुकी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed