फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rock garden will open today, ban on group selfie

आज खुल जाएगा रॉक गार्डन, ग्रुप सेल्फी पर प्रतिबंध

Thu, 19 Nov 2020 02:11 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
Rock garden will open today, ban on group selfie
चंडीगढ़। करीब आठ महीने से बंद पड़ा शहर का सबसे प्रमुख पर्यटन स्थल रॉक गार्डन वीरवार से पर्यटकों और शहरवासियों के लिए खुल जाएगा। शहर में कोरोना के केस फिर से बढ़ रहे हैं, इसलिए प्रशासन ने रॉक गार्डन में घूमने वाले लोगों के लिए कई दिशा-निर्देश तय किए हैं।
विज्ञापन

प्रशासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार, रॉक गार्डन घूमने जाने वाले पर्यटकों को मास्क पहना जरूरी होगा। इसके अलावा प्रवेश द्वार पर हाथ को सैनिटाइज करना होगा। यहां पर प्रत्येक व्यक्ति के शरीर का तापमान भी जांचा जाएगा। तापमान के सामान्य होने के बाद ही अंदर जाने दिया जाएगा। कोरोना के संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने रॉक गार्डन के अंदर ग्रुप सेल्फी खींचने पर प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसे में कई लोग एक साथ खड़े होकर फोटो नहीं खिंचवा सकेंगे। प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि ग्रुप फोटो में सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो पाता है, इसलिए ग्रुप फोटो को प्रतिबंधित किया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि रॉक गार्डन बीते 18 मार्च से ही पयर्टकों को लिए बंद था। रॉक गार्डन सोसायटी के मेंबर सेक्रेटरी ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए 17 मार्च को रॉक गार्डन को 31 मार्च कर बंद करने के आदेश जारी किए थे। हालांकि इसके बाद स्थितियों के बिगड़ने के बाद रॉक गार्डन को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रॉक गार्डन को देखने रोजाना पहुंचते हैं हजारों लोग
पयर्टकों की पसंद जानने के लिए अमेरिका की प्रसिद्ध ऑनलाइन मैगजीन स्मिथ सोनिअन ने वर्ष 2016 में सर्वे एक कराया था। इसमें दावा किया गया था कि आगरा के विश्व प्रसिद्ध ताजमहल के बाद पर्यटक चंडीगढ़ में पद्मश्री नेकचंद की कलाकृति रॉक गार्डन देखने के लिए आते हैं। सर्वे के दौरान यह बात भी सामने आई कि 5000 से अधिक पर्यटक प्रतिदिन रॉक गार्डन देखने के लिए आते हैं। बता दें कि लोक निर्माण विभाग में रोड इंस्पेक्टर नेक चंद सैनी ने वर्ष 1958 में रॉक गार्डन को बनाने का कार्य शुरू किया था। वेस्ट मैटेरियल से बने इस गार्डन को देश के विभिन्न हिस्सों के अलावा विदेशों से भी हजारों लोग पहुंचते हैं। यहां आने वाले पर्यटकों में 35 प्रतिशत विदेशी होते हैं। अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, हॉलैंड, रूस के साथ कई अन्य देशों के पर्यटक चंडीगढ़ यात्रा के दौरान रॉक गार्डन को देखने में विशेष रुचि दिखाते हैं।
सफाई के साथ सैनिटाइजेशन कराया गया
पर्यटकों के लिए रॉक गार्डन को खोले जाने से पहले बुधवार को पूरे गार्डन की सफाई और सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया। यहां पर्यटकों के स्वागत की पूरी तैयारियां की गई हैं। रॉक गार्डन के निर्माता नेकचंद के बेटे अनुज सैनी ने बताया कि रॉक गार्डन को प्रशासन के आदेश के बाद खोलने की पूरी तैयारी कर ली गई है। प्रशासन के सभी निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाएगा।

पर्यटकों को इन गाइडलाइन का करना होगा पालन
- बगैर मास्क एंट्री नहीं
- हैंड सैनिटाइजर का करना होगा इस्तेमाल
- थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही मिलेगा प्रवेश
- बुखार, खांसी आदि होने पर यहां जाने से परहेज करें
- गार्डन के अंदर किसी एक जगह पर भीड़ नहीं लगा सकते
- किसी भी प्रतिमा को छूने को किया गया है मना
- ग्रुप फोटो व ग्रुप सेल्फी लेने पर प्रतिबंध
टैगोर थिएटर के खुलने पर अभी असमंजस
वीरवार से टैगोर थिएटर के खुलने की बात भी कही जा रही थी, लेकिन बुधवार शाम तक सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर के ऑफिस में प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। ऐसे में वीरवार को टैगोर थियेटर के खुलने पर असमंजस की स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed