फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   robert vadera, manohar lal khattar, ashok khemka, karan singh dalal, dlf land deal, haryana

विधायक बोले, वाड्रा के खिलाफ खट्टर-खेमका में साठगांठ

Thu, 05 May 2016 12:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 05 May 2016 12:43 PM IST
विज्ञापन
robert vadera, manohar lal khattar, ashok khemka, karan singh dalal, dlf land deal, haryana
रॉबर्ट वाड्रा, अशोक खेमका और मनोहर लाल खट्टर - फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा के कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाया है कि राबर्ट वाड्रा के खिलाफ झूठा केस बनाने के एवज में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक खेमका के बीच साठगांठ हुई है। दलाल ने इस बारे में राज्यपाल को पत्र लिखकर खेमका पर लगे आरोपों की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन


बुधवार के एक प्रैस कांफ्रेंस में राज्यपाल को लिखा पत्र जारी करते हुए कांग्रेस विधायक कर्ण दलाल ने आरोप लगाया कि इस साठगांठ के चलते ही अशोक खेमका को न सिर्फ प्रमोशन दिया गया बल्कि उनके हरियाणा वेयरहाउसिंग कारपोरेशन का प्रबंध निदेशक रहते हुए की गई अनियमितताओं की जांच से भी उन्हें दूर रखा गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विभागीय जांच और फिर 2015 में आई कैग की जांच रिपोर्ट में भी खेमका पर उंगली उठाई गई है। इसके बावजूद खट्टर सरकार इस ?अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही। उन्होने कहा कि खट्टर और खेमका दोनों ही खुद को ईमानदार और भ्रष्टाचार विरोधी बताते हैं लेकिन राबर्ट वाड्रा को झूठे मामले में फंसाने के लिए दोनों ने ही हाथ मिला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दलाल ने कहा कि करीब सवा साल से प्रदेश सरकार खेमका के खिलाफ जांच रिपोर्ट के दबाए बैठी है। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार सीबीआई जांच से क्यों डर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार खेमका का इस्तेमाल कर रही है, इसलिए उन्हें गलत तरीके से प्रमोशन भी दे दिया गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने मामला विधानसभा की पब्लिक अंडरटे?किंग कमेटी के हवाले कर दिया है और उनकी रिपोर्ट आने का बहाना बनाया जा रहा है। दलाल ने कहा कि खेमका को पहले खुद पर लगे आरोपों से पाक साफ निकलना चाहिए, उसके बाद ही वे किसी अन्य व्यक्ति पर आरोप लगाएं।

भाजपा में गए कांग्रेसी डेप्युटेशन पर : दलाल

robert vadera, manohar lal khattar, ashok khemka, karan singh dalal, dlf land deal, haryana
हरियाणा कांग्रेस के विधायक कर्ण सिंह दलाल - फोटो : फाइल फोटो
प्रैस कांफ्रेंस के दौरान कर्ण दलाल से जब हजकां के कांग्रेस में विलय के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने विलय का स्वागत करते हुए कहा कि जो कांग्रेसी पिछले चुनाव के दौरान केंद्र और प्रदेश में भाजपा में चले गए थे, वे सब वहां डेप्युटेशन पर हैं। जल्दी ही न सिर्फ वे कांग्रेस में लौटेंगे, बल्कि अपने साथ दो-चार भाजपाईयों को भी लेकर आएंगे।

राज्यसभा सीट के लिए ती?न विधायक निलंबित किए: दलाल
कांग्रेस विधायक कर्ण दलाल ने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने राज्यसभा की दो सीटों पर अपनी जीत पक्की करने के लिए कांग्रेस के तीन विधायकों को विधानसभा से निलंबित किया है। उन्होंने कहा कि यह तीनों विधायक वोटिंग नहीं कर सकेंगे, जिससे भाजपा को लग रहा है कि वे राज्यसभा की प्रदेश से दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार भेज सकेगी।

दलाल ने कहा कि कांग्रेस राज्यसभा की एक सीट के लिए पूरी ताकत लगाएगी। उन्होंने कहा कि इसमें इनेलो साथ आना चाहे तो उसका स्वागत है। कांग्रेस की ओर से इस बारे में इनेलो से बातचीत अवश्य की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed